Select Date:

अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ’गुडबाय’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स 7 मई 2023 को

Updated on 09-05-2023 05:34 PM
जरा सी तकरार, मगर ढेर सारा प्यार! अब क्या कहें? कुछ तारे बस एक साथ अच्छे से बजती है। इस संडे कुछ खास, देखो ’गुडबाय’ अपनों के साथ एंड पिक्चर्स पर उसके प्रीमियर पर। अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और हिंदी में अपना डेब्यू करने जा रही रश्मिका मंदाना के साथ, यह फिल्म दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है जो आपको रुला देगी लेकिन आपके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में, पावेल गुलाटी, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं। एकता कपूर द्वारा सह निर्मित इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ वे अपना पहला सहयोग कर रही है।

हरीश (अमिताभ बच्चन) और उनकी पत्नी गायत्री (नीना गुप्ता) के परिवार के इर्दगिर्द ’गुडबाय’ फिल्म घूमती है। उनका रिश्ता निश्चित रूप से रिश्ते कैसे होने चाहिए उनके लक्ष्यों को निर्धारित करता है। गायत्री के आकस्मिक निधन से हरीश और उनके चारों बच्चे सालों बाद एक साथ आते हैं। जीवन से जुड़ी इस फिल्म में आगे कैसे पूरा परिवार अलग.अलग तरीकों से इस दुख का सामना करता है यह दिखाया गया है। इससे आपको अपने प्रियजनों के सामने अपने दिल की बात कहने के लिए प्रेरणा मिलती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ”’गुडबाय’ उसके विषय के कारण मेरे लिए एक बहुतही अच्छा अनुभव था। जब विकास ने स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं खुश हुई लेकिन साथ ही मेरी आंखों में आंसू भी थे क्योंकि यह प्यार और अपनों को खोने के अनुभव की एक बहुत ही भावनात्मक कहानी है। उन्होंने एक बहुत ही सुंदर चरित्र लिखा था, और मेरे लिए सबसे बड़ा आकर्षण अमिताभ बच्चन जी के साथ स्क्रीन स्पेस को साझा करना था।  मुझे हमेशा ही उनके साथ काम करने की इच्छा थी और ’गुडबाय’ के साथ मेरा यह सपना सच हो गया। हमारे साथ सभी उम्र के कलाकारों और क्रू था, और हमने सेट पर बहुत ही अच्छा समय बिताया। एंड पिक्चर्स पर ’गुडबाय ’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, मैं दर्शकों से अनुरोध करती हूं कि दर्शक वापस एक बार पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लें।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए, पावेल गुलाटी ने कहा, ”’गुडबाय’ का विषय बहुत ही अपरंपरागत है क्योंकि फिल्म मृत्यु के बारे में बात करती है, ऐसी बातों पर खुले तौर पर चर्चा नहीं की जाती है। हमने इसे महामारी के दौरान शूट किया और तब मुझे व्यक्तिगत नुकसान हुआ था, इसलिए फिल्म की शूटिंग भावनात्मक रूप से थका देने वाला अनुभव था।मैं अपने चरित्र के समान भावनाओं से गुजर रहा था। इस फिल्म की वजह से मैं अपनी भावनाओं को बाहर निकाल सका। साथ ही, इसने मुझे अमिताभ बच्चनजी और नीना गुप्ताजी जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया। ’गुडबाय’ एक पारिवारिक फिल्म है जो आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी। मुझे यकीन है कि एंड पिक्चर्स के दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा।“

प्रीमियर के बारे में बात करते हुए एली अवराम ने कहा,”’गुडबाय’ में हमारे पास एक से एक कलाकार थे, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन सर कर रहे थे, और जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करती हूं। मैं स्वीडन से हूं, पर मैं उनके गानों पर डांस करते हुए बड़ी हुई हूं, तो जब मुझे पता चला कि मैं उनके साथ काम करूंगी, तो यह बहुत बड़ी बात थी। एक लेजेंड होने के बावजूद वह बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। रश्मिका, पावेल और नीनाजी सहित अन्य लोगों के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा  रहा। मैं गारंटी दे सकती हूं कि  दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर ’गुडबाय’ देखने में मजा आएगा।“

देखें इस रविवार दोपहर 12 बजे ’गुडबाय’ का चैनल प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर अपने परिवार के साथ

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.