Select Date:

कियारा आडवाणी पर केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल

Updated on 15-10-2022 05:48 PM

छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) से एक बार फिर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जादू चल गया है। एक ओर जहां शो से लोगों को फिर से ज्ञान मिल रहा है तो दूसरी ओर अमिताभ बच्चन का अंदाज भी सभी को पसंद आ रहा है। केबीसी (KBC) से अभी तक कई किस्से, क्लिप्स और सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं शो में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े सवाल भी अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड की गोल्डन गर्ल कहलाने वालीं कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है। जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

कियारा का असली नाम है आलिया
दरअसल हाल ही में केबीसी के एक एपिसोड में डॉ तनवी खन्ना नजर आईं, जिनसे 1.60 लाख के लिए सवाल पूछा गया- 'इन में से किस अभिनेत्री का पहला नाम- आलिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नेम बदल लिया।' इस सवाल के जवाब में कृति सेनन, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा और अनन्या पांडे ऑप्शन दिए गए। सवाल का सही जवाब कियारा था, और तनवी ने सही जवाब देकर 1.60 लाख रुपये जीत लिए। हालांकि अगले सवाल का गलत जवाब देने पर वो सिर्फ 10 हजार की राशि ही घर ले जा पाईं।

पहले भी पहुंची हैं केबीसी
याद दिला दें कि यह पहली बार नहीं है जब कियारा आडवाणी, कौन बनेगा करोड़पति को लेकर खबरों में हैं। इससे पहले एक फैन कियारा की तस्वीर शो पर बतौर लकी चार्म लेकर पहुंचा था। वहीं हाल ही में उस फैन ने कियारा अडवाणी से जून में बर्थडे के खास मौके पर वर्चुअल मीट में मुलाकात की थी। बता दें कि कियारा अडवाणी हर साल 13 जून को बॉलीवुड में अपनी सालगिरह के अवसर पर एक विशेष फैन मीट एंड ग्रीट के आयोजन में भाग लेती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

कियारा का सिनेमाई करियर
बता दें कि कियारा ने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा नाम बनाया है। कियारा की हिट फिल्मों में  'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'लस्ट स्टोरीज', 'कबीर सिंह' , 'गुड न्यूज', 'शेरशाह', 'भूल भुलैया 2' और 'जुगजुग जीयो' शामिल हैं। बात कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा', एस शंकर की 'आरसी -15' और विकी कौशल के साथ 'गोविंदा मेरा नाम' शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.