Select Date:

अमिताभ बच्चन हुए कोविड पॉजिटिव

Updated on 24-08-2022 06:56 PM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिर एक बार कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने करीब रहे लोगों से टेस्ट करवाने की अपील भी है। अमिताभ 79 साल के हैं और दूसरी बार संक्रमण की चपेट में आए हैं।

अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं अभी कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। वो लोग जो मेरे साथ या आस-पास रहे हैं वो कृप्या अपना टेस्ट करवा लें'। बिग बी का ट्वीट सामने आते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

जुलाई 2020 में पहली बार हुए थे कोविड पॉजिटिव

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन जुलाई 2020 में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तबियत बिगड़ने पर उन्हें करीब दो हफ्तों तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। उस समय अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव थे। हालांकि फिलहाल अमिताभ के घर के अन्य सदस्यों के पॉजिटिव होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

वैक्सीन की दो डोज ले चुके हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अप्रैल 2021 में वैक्सीन की पहली डोज ली थी और दूसरी मई 2021 में ली थी। वैक्सीनेशन की एक तस्वीर भी बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।

दोनों बार केबीसी की शूटिंग करते हुए हुआ कोरोना

अमिताभ बच्चन को जब पिछली बार कोरोना हुआ तो वो केबीसी 13 की शूटिंग कर रहे थे। कोविड पॉजिटिव होने के चलते उन्हें कई दिनों तक शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। कोरोनाकाल के चलते 2021 में कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए शूटिंग की गई थी, इसके बावजूद एक्टर पॉजिटिव हो गए थे। इस बार भी एक्टर केबीसी 14 की शूटिंग करते हुए संक्रमित हुए हैं। बता दें कि कोरोना की गति धीमी होने के बाद अब बिना कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किए शूटिंग हो रही है।

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के रियलिटी शो केबीसी 14 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.