अमिताभ बच्चन को मिल गया फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका, बताई ट्रिक तो यूजर्स बोले- सर, एक बार पेट्रोल और डीजल लिख दो
Updated on
16-04-2025 02:32 PM
अमिताभ बच्चन और उनके ट्वीट्स...इनका तो कोई जवाब ही नहीं। मेगास्टार कभी आधी रात को तो कभी दिन में, यानी जब मौका मिल जाए, तब ट्वीट करने और ब्लॉग लिखने बैठ जाते हैं। वह अपनी एक्सटेंडेड फैमिली के साथ कभी मजेदार वाकये शेयर करते हैं, तो कभी कुछ ऐसा लिख देते हैं कि हर तरफ चर्चा होने लगती है। अब उन्होंने फॉलोअर्स का नंबर बढ़ाने का नुस्खा शेयर किया है। इस पर यूजर्स के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं।दरअसल, हाल ही अपने X अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर की थी कि उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं। उन्होंने फैंस से पूछा था कि आखिर कैसे फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाएं।
अमिताभ बच्चन को मिला फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका
अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M फ़ॉलोअर्स की संख्या बढ़ ही नहीं रही है। कोई उपाय हो तो बताइए।' उनके इस ट्वीट पर फैंस ने तरह-तरह के ट्रिक सुझाए। लेकिन अब खुद मेगास्टार को फॉलोअर्स के नंबर बढ़ाने का आइडिया मिल गया है।
किसी ने कॉलेब्रेशन करने को कहा तो किसी ने की पेट्रोल-डीजल की बात
उन्होंने X पर लिखा, 'T 5349-समझ में आ गया, नंबर बढ़ाने का नुस्खा- कम बोलो, कम लिखो!!!' इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'सर लेजेंड्स नंबर्स के पीछे नहीं भागते, नंबर्स उनके पीछे आते हैं।' एक ने कमेंट किया, 'अमित जी वो वाली वीडियो पोस्ट करा करो "हीरा बेटे"।' एक यूजर ने लिखा, 'अमिताभ जी एक कॉलेब्रेशन करके तो देखो 50M क्या पूरा इंटरनेट हिल जाएगा।' एक ने लिखा, 'सर एक बार पेट्रोल-डीजल लिख दो।'
फैंस का बताया एक भी तरीका नहीं आया काम
अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट से पहले एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीके बताने वाले लोगों का धन्यवाद किया था। साथ ही कहा था कि एक भी तरीका उनके काम नहीं आया।उन्होंने लिखा था, 'T 5348 - धन्यवाद उन सबका जिन्होनें मदद के कई उदाहरण बताए कि फॉलोअर्स कैसे बढ़ा सकते हैं। क्षमा चाहता हूं- एक भी काम नहीं आया।'अमिताभ बच्चन की फिल्मकी बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…