इनमें से हाथी का कौन सा दांत उसके टस्क में बदल जाते हैं?
ऑप्शंस मिले, A) मोलर्स, B) प्रीमोलर्स, C) केनाइन्स, D) इनसाइजर्स
ऑडियंस पोल के नतीजों पर भरोसा करते हुए पूरव ने (C) केनाइन्स, पर ताला लगाया। लेकिन यह गलत जवाब निकला। इस प्रश्न का सही उत्तर (D) इनसाइजर्स है। इस तरह पूरव को हॉटसीट छोड़ना पड़ा। वह शो से 5 लाख रुपये जीतकर घर गए।
इसके बाद शो में बारी आई दूसरी जूनियर कंटेस्टेंट की। अजमेर की दिविशा वैष्णव अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर आईं। समय की कमी के कारण वह रोलओवर कंटेस्टेंट भी बनीं। लेकिन इससे पहले उनकी और बिग बी की बातचीत से पूरा स्टूडियो ठहाके से गूंजने लगा। दिविशा वैष्णव ने बताया कि वह शतरंज की चैंपियन हैं। यह भी कहा कि उन्होंने शतरंज खेलना कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सीखा था। उनकी मां ने बताया कि दिविशा अपनी बड़ी बहन के साथ शतरंज खेलती हैं।
बिग बी बोले- आप बोलती रहोगी या आगे खेले?
बातूनी दिविशा की बातों को सुनकर बिग बी से रहा नहीं गया। उन्होंने भी मस्तीभरे अंदाज में कहा, 'आप बोलते रहोगी या हम आगे खेले?' इस पर दिविशा ने कहा, 'मेरे पेट में कोई बात नहीं रहती, मुझे पचाने के लिए कुछ चाहिए, आप खेलिए, मुझे बहुत सारी बातें करनी हैं।'समय समाप्ति से पहले दिविशा 3 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच चुकी हैं और अब रोलओवर कंटेस्टेंट हैं।
