बॉलीवुड में रियल्टी के भी शहंशाह हैं अमिताभ बच्चन, मुंबई में खरीदी है सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी
Updated on
03-10-2024 02:33 PM
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन रियल्टी बिजनस में निवेश के मामले में भी बॉलीवुड के शहंशाह हैं। साल 2020 से सितंबर 2024 के बीच अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने मुंबई में 180,000 स्क्वायर फुट रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस पर उन्होंने 194 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इंटिग्रेटेड रियल एस्टेट मार्केट प्लेस Square Yards के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। दूर-दूर तक इस मामले में कोई बच्चन परिवार के आसपास नहीं है। साल 2020 से सितंबर 2024 के बीच बॉलीवुड की हस्तियों ने जितनी प्रॉपर्टी खरीदी है, उसमें बच्चन परिवार की हिस्सेदारी एक तिहाई है।
दूसरे नंबर पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर है। उन्होंने 18,550 वर्ग फीट की प्रॉपर्टी के लिए 170 करोड़ रुपये चुकाए हैं। अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल तथा रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी मुबंई की प्रॉपर्टीज में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। Square Yards का डेटा महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग के पास रजिस्टर्ड प्रॉपर्टीज पर आधारित है। मिंट की एक खबर के मुताबिक शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और ऐश्वर्य राय ने भी मुंबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। इसके अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट और दिशा पाटनी ने भी लग्जरी प्रॉपर्टीज में पैसा लगाया है।
कहां खरीदी सबसे ज्यादा जमीन
जानकारों का कहना है कि बॉलीवुड के सितारों ने ज्यादातर ओशीवाड़ा, बांद्रा और जुहू में निवेश किया है। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर स्टूडियो और कास्टिंग लोकेशन बांद्रा और जुहू में ही स्थित हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने बोरीवली ईस्ट जैसे इलाकों में भी निवेश किया है। परिवार ने इसी साल वहां ओबेरॉय के प्रोजेक्ट स्काई सिटी में कम से कम आठ फ्लैट खरीदे थे। हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के करीब भी प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…