Select Date:

अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया

Updated on 20-03-2026 01:24 PM
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं कि लोगों का दिमाग ही घूम जाता है। ट्वीट करके अमिताभ बच्चन का काम खत्म, और यूजर्स की परेशानी बढ़ जाती है। वो उनके पहेली रूपी ट्वीट्स का जवाब खोजने लग जाते हैं और उस चक्कर में कई बार अमिताभ बच्चन का ही मजाक उड़ा देते हैं। कई बार उन पर गुस्सा भी निकालते हैं। अब अमिताभ बच्चन का एक अजीबोगरीब ट्वीट फिर चर्चा में है, जो उन्होंने 20 मार्च को किया है। इस पर यूजर्स से सिर पकड़कर बैठ गए हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट, जिसने फिर घुमाया दिमाग

83 वर्षीय मेगास्टार ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'T 5689- सांस आप तभी ले सकेंगे, जब आप सांस छोड़ेंगे।' कुछ देने से ही कुछ प्राप्त होगा।'

यूजर्स ने निकाला गुस्सा, किए ऐसे कमेंट्स

अमिताभ के इस ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं और कुछ ने उन पर अपना गुस्सा भी निकाला है। एक ने लिखा है, 'सांस छोड़ने पर लुगाई भी छूट सकती है।' एक ने पूछा, 'अब क्या देने से गैस सिलेंडर मिलेगा? ताली, थाली तो बजा लिया।'

'बहुत उपदेश दे चुके, जनता के दुख पर चुप कब तक?'

एक का ट्वीट है, 'महोदय आप उपदेश बहुत दे चुके हैं। कृपा करके अब जनता के लिए अपनी आवाज तो उठाइए, कब तक जनता के दुख पर चुप्पी साधे रहेंगे?'

'बच्चन साहब हो तो क्या कुछ भी लिखोगे?'

एक ने लिखा, 'पोस्ट भी आपको तभी करना चाहिए, जब उसका कोई सेंस निकले। बच्चन साहब तो कुछ भी लिख दोगे क्या?'

अमिताभ के इस ट्वीट ने भी घुमाया था यूजर्स का दिमाग

इसी तरह अमिताभ बच्चन ने 18 मार्च की तड़के सुबह ऐसा ट्वीट कर दिया था कि भड़के यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी थी और कह दिया था कि वह सुबह-सुबह पहेलियां बुझाना बंद कर दें। अमिताभ ने लिखा था- अरे भइया, जो बोल रहे हो, ख़ुद समझ पा रहे हो? इसी पर यूजर्स बौखला गए थे। लेकिन अमिताभ हैं कि यूजर्स चाहे कुछ भी बोलें या कमेंट करें, वो निरंतर नियम से पहेली भरे ट्वीट्स करते रहते हैं और लोगों को 'दिमाग के घोड़े' दौड़ाने पर मजबूर कर देते हैं।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इस वक्त Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग वह शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा खबर है कि वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में भी नजर आ सकते हैं, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.