Select Date:

अमिताभ बच्चन की बीती रात कोविड रिपोर्ट आई नेगेटिव

Updated on 01-09-2022 06:49 PM
अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोविड से संक्रमित हुए थे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बिग बी फिर काम से ब्रेक लेकर घर पर ही अपना ध्यान रख रहे थे। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट देते रहते थे। लेकिन अब बिग बी ने बताया कि वह ठीक हो गए हैं। उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और उन्होंने काम पर भी वापसी कर ली है। एक्टर ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 9 दिन तक वह आइसोलेशन पर थे और  अब काम पर सुबह वापस आ गए हैं। 

क्या बोले बिग बी

बिग बी ने ब्लॉग में गुरुवार की सुबह 8.40 पर लिखा, 'काम पर वापस आ गया हूं। आपकी दुआओं का आभारी हूं। लास्ट नाइट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 9 दिन का आइसोलेशन खत्म हो गया है। 7 दिन का आइसोलेशन जरूरी होता है। आप सभी को मेरा प्यार। आप बहुत अच्छे हैं और हमेशा मेरी सेहत की चिंता करते हैं। आप सभी के सामने मेरे हाथ हमने जुड़ जाते हैं।'

बता दें कि बिग बी फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति 14 सीजन को होस्ट कर रहे हैं। काम को लेकर अपनी चिंता को जाहिर करते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, 'इतना सारा काम और इसके एडजस्टमेंट अगर हो सकते हैं, खोते हुए समय को कैसे पकड़ें स्पेशयली टीवी प्रोग्राम के मामले में जिसे हम अच्छी तरह से जानाते हैं। इसमे बहुत ज्यादा समय और एनर्जी लगती है कॉर्डिनेट करने और सेट अप में।'

बिग बी की फिल्में

बिग बी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो 9 सितंबर को उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिग बी के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। वहीं इसके अलावा वह गुडबाय और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। गुडबाय में बिग बी और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं तो वहीं प्रोजेक्ट के में बिग बी के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.