Select Date:

काव्या मारन के आंसू देखकर बैठ गया अमिताभ बच्चन का दिल, यूं बढ़ाया SRH की मालकिन का हौसला

Updated on 27-05-2024 06:12 PM
हैदराबाद: काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन हैं। उन्हें टीम की सबसे बड़ी फैन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। काव्या फैन की तरह टीम को सपोर्ट करने पहुंची हैं। टीम की जीत पर खुशी से झूम उठती हैं तो हार के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखती है। आईपीएल 2024 के फाइनल में जब सनराइजर्स हैदराबाद को हार मिली तो काव्या अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने कैमरे की तरफ पीठ करते अपने आंसू पोछे। इसका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

अभिताभ बच्चन को भी लगा बुरा

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को काव्या मारन को रोता हुआ देखकर काफी दुख लिया है। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा और शाहरुख खान की टीम को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा की हैदराबाद की हार से निराश हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर उस पल के बारे में लिखा, 'आईपीएल फाइनल खत्म हो गया है और केकेआर ने सबसे शानदार जीत हासिल की है। एसआरएच को पूरी तरह पछाड़ दिया। कई मायनों में निराशा हूं क्योंकि एसआरएच एक अच्छी टीम है और उन्हें अन्य मैच खेलते समय उनके शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं।'काव्या मारन के बारे में उन्होंने आगे कहा, लेकिन सबसे ज्यादा टनिंग था हैदराबाद की यंग मालकिन को देखना। हार के बाद भावुक हो गईं और आंसू बहाने लगीं, कैमरों से मुंह फेर लिया, ताकि अपने इमोशन ना दिखा सकें। मुझे उनके लिए बुरा लगा! कोई बात नहीं, कल नया दिन है, माई डियर!'

लड़ाई भी नहीं कर पाई हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को टक्कर भी नहीं दे पाई। पहले दो ओवर में ही टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड आउट हो गए। इसके बाद टीम की पारी 113 रनों पर सिमट गई। यह आईपीएल फाइनल के इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है। इसके बाद केकेआर ने 11वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया। यह गेंद रहते आईपीएल फाइनल में हासिल की गई सबसे बड़ी जीत भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.