एमी जैक्सन शादी के लिए इटली रवाना, मंगेतर एड वेस्टविक और बेटे के साथ प्राइवेट जेट से शेयर की तस्वीरें
Updated on
23-08-2024 05:08 PM
'सिंह इज ब्लिंग' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन शादी करने जा रही हैं। वह मंगेतर और ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक से दो साल डेटिंग के बाद शादी कर रही हैं। एमी अपने बेटे एंड्रियास और मंगेतर के साथ प्राइवेट जेट से इटली रवाना हो गई हैं। इस कपल ने इटली के अमाल्फी कोस्ट को वेडिंग वेन्यू चुना है।एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मंगेतर एड, अपने होने वाले ससुराल वालों और अपने बेटे एंड्रियास के साथ उड़ान भरती नजर आ रही हैं। एमी जैक्सन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'चलो बेबी, शादी कर लेते हैं।'
एमी ने लिखा- इटली... हम आ रहे हैं
एमी ने इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'इटली, हम आ रहे हैं।' बीते दिनों एमी ने प्राइवेट जेट में बैचलर पार्टी की थी। उनके मंगेतर एड वेस्टविक बेहद मशूहर टीवी शो 'गॉसिप गर्ल' में चक बास के रोल के लिए काफी मशहूर हैं। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी।
एड ने स्विट्जरलैंड में किया था एमी को प्रपोज
एड वेस्टविक ने इस साल जनवरी में स्विट्जरलैंड के गस्टाड में एमी जैक्सन को प्रपोज किया था। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। तब कैप्शन में रिंग इमोजी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एमी ने लिखा, 'यकीनन हां।' जबकि एड वेस्टविक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने जैकपॉट मारा है।'
एमी जैक्सन की एक बार टूट चुकी है सगाई
एमी जैक्सन की एक बार पहले भी सगाई हो चुकी है। वह पहले बिजनसमैन जॉर्ज पानायियोटौ को डेट करती थीं। दोनों ने सगाई की। उनका एक बेटा एंड्रियास भी पैदा हुआ। लेकिन शादी से पहले यह रिश्ता टूट गया। एमी जैक्सन फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। 2011 में उन्हें फिल्म 'एक दीवाना था' के सेट पर प्रतीक बब्बर से हुआ। लेकिन 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वह तीन साल मुंबई छोड़ लंदन चली गईं।
2019 में पैदा हुआ बेटा एंड्रियास, 2022 में एड वेस्टविक से मिलीं
दिसंबर 2015 में एमी ने होटल बिजनस करने वाले जॉर्ज पानायियोटौ को डेट करना शुरू किया। वह मशूहर बिजनस टायकून एंड्रियास पानायियोटौ के बेटे हैं। 1 जनवरी 2019 को जाम्बिया में एमी और जॉर्ज ने सगाई की। उसी साल 19 सितंबर को बेटे को हुआ। लेकिन इसके दो साल बाद ही 2021 में दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2022 में एमी की जिंदगी में एक्टर एड वेस्टविक आए।
एमी जैक्सन का फिल्मी करियर, 2010 में किया था डेब्यू
एमी जैक्सन ने साल 2010 में तमिल फिल्म 'मद्रासपट्टिनम' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म प्रतीक बब्बर के साथ 'एक दीवाना था' थी, जो 2012 में रिलीज हुई। एमी इसके बाद रजनीकांत की 'रोबोट 2.0' में भी नजर आईं। बॉलीवुड में उन्होंने 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह कई तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…