राजस्थान से सटे पाकिस्तान के सिंध की रेत के नीचे मिला अनमोल खजाना, निकाल लिया तो होगा मालामाल
Updated on
25-03-2026 12:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित थारपरकर को एक मुश्किल क्षेत्र के रूप में देखा जाता रहा है। इसकी वजह यहां का रेतीला क्षेत्र है, लेकिन अब इसी थार की रेत के नीचे ऐसा खजाना छिपा है, जो पाकिस्तान की तकदीर बदल सकता है। गुजरात और राजस्थान से सटे पाकिस्तान के थार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सिलिका युक्त रेत मौजूद है, जो औद्योगिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर पर जब पाकिस्तान बड़ी मात्रा में कांच और उससे जुड़े उत्पात आयात करता है। ये चीजें निर्माण और पैकेजिंग के साथ ही रीन्यूएबल एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है।
पाकिस्तान को होगी मोटी कमाई
हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए पाकिस्तान को रेत की प्रोसेसिंग करनी होगी, जिसके लिए निवेश करना आर्थिक रूप से संकट में घिरे देश के लिए बड़ी मुश्किल है। विश्लेषक इसे साफ-साफ आर्थिक विफलता का उदाहरण बताते हैं। उनका कहना है कि कच्ची रेत से बहुत कम आमदनी होती है, जबकि प्रोसेस्ड कांच की कीमत कई गुना बढ़ जाती है। व्यापारिक घाटे और बेरोजगारी का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए इस संसाधन का इस्तेमाल न कर पाना उसकी अक्षमता को दिखाता है।
विश्लेषक पाकिस्तान के लिए थार में परिस्थितियां अनुकूल बताते हैं। बहुत कम क्षेत्र ऐसे हैं, जहां ये सारे फायदे एक साथ मिलते हैं।
संसाधन- यहां सिलिका रेत की भरपूर मात्रा है। ऊर्जा- मौजूदा कोयला ढांचा और सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल से ऊर्जा तक पहुंच भी आसान है। पहुंच- कराची बंदरगाह के करीब होना इसे मध्य-पूर्व, अफ्रीका और मध्य एशिया के बाजारों में पहुंचने का रास्ता देता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़े से निवेश से भी यहां काफी राजस्व की कमाई हो सकती है। इसकी शुरुआत व्यवहारिक और चरणबद्ध तरीके से हो सकती है, जिसके लिए मध्यम स्तर के कांच बनाने वाले कारखाने लगाए जा सकते हैं।
लेकिन कंगाल पाकिस्तान के लिए निवेश जुटाना सबसे मुश्किल काम होगा। खासतौर पर जब देश की अर्थव्यवस्था संकट से गुजर रही है और इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बेलआउट पैकेज की तरफ निहार रहा है। पिछले महीने पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बताया था कि देश में गरीबी 11 साल के सबसे उच्चतम स्तर 29% पर पहुंच गई है, जबकि आय में असमानता 27 साल के उच्चतम सतर पर हैं। देश में 7 करोड़ से ज्यादा अति गरीबी में जी रहे हैं।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…