Select Date:

आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी से कर दी ‘सुंदर’ मांग

Updated on 28-08-2022 05:47 PM

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके कई ट्वीट और पोस्ट हाल के वर्षों में वायरल हुए हैं। 27 अगस्त को उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट किया, जिसमें दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क के दृश्य थे। उन्होंने वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि अभी जो देश में नई ग्रामीण सड़कें बन रही हैं, उनके किनारे भी पेड़ लगाएं।

आनंद महिंद्रा ने वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। छोटी सी क्लिप में दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक सड़क का दृश्य दिखाया गया है। दूर से देखने पर सड़क एक सुरंग की तरह लग रही है। महिंद्रा ने इसे "ट्रनेल" का कैप्शन दिया है। बिजनेसमैन ने वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा "मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन मैं इस तरह के 'ट्रनेल' से गुजरना पसंद करूंगा। नितिन गडकरी जी, क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर इनमें से कुछ ट्रनेल लगाने की योजना बना सकते हैं?"

वीडियो 2 मिलियन से अधिक व्यूज हो चुके हैं। उनका यह विचार ट्विटर पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं और अपने विचार साझा कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इसका स्वागत करते हुए वीडियो के दृश्य को शामनदार बताया है। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया में प्रकृति सुरंग।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "सर, अगर आप कोल्हापुर को कोंकण से जोड़ने वाले राधानगरी वन क्षेत्र में जाते हैं तो ऐसा ही लगता है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.