10 करोड़ की गाड़ी में बैठकर शॉपिंग के लिए पहुंचे अनंत अंबानी, देश में केवल तीन लोगों के पास है यह कार
Updated on
08-04-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अनंत अंबानी 10 करोड़ रुपये की गाड़ी में बैठकर दुबई में शॉपिंग करने पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच वह एक ओरेंज रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज (Rolls Royce Cullinan Black Badge) में बैठकर दुबई मॉल में आते हैं। उनकी सुरक्षा में 20 गाड़ियों का एक काफिला है। हुरून इंडिया लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2023 के मुताबिक लग्जरी एसयूवी में रॉल्स-रॉयस कलिनन भारतीयों की पहली पसंद है। कंपनी ने अपनी Cullinan Black Badge कार 2020 में भारत में लॉन्च की थी। भारत में इसकी कीमत करीब 8.2 करोड़ रुपये है। टैक्स लगाकर इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बैठती है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के पास भी यह गाड़ी है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होनी है। पिछले महीने जामनगर में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इनमें ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना, मेटा प्लेटफॉर्म्स के बॉस मार्क जकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स शामिल थे। इस इवेंट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी अनंत अंबानी से उनकी घड़ी के बारे में पूछ रहे थे। अंबानी ने इस इवेंट में Richard Mille ब्रांड की घड़ी पहनी थी। ये घड़ियां दुनियाभर में विलासिता का प्रतीक बनकर उभरी है। सालभर में इस ब्रांड की केवल 5,300 घड़ियां बनती हैं जिनकी एवरेज कॉस्ट 250,000 डॉलर है।
किस-किसके पास है यह गाड़ी
लग्जरी एसयूवी में रॉल्स-रॉयस कलिनन भले ही भारतीयों की पहली पसंद है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश में केवल तीन लोगों के पास Rolls Royce Cullinan Black Badge गाड़ी है। इनमें मुकेश अंबानी, अभिनेता शाहरुख खान और हैदराबाद को कारोबारी नसीर खान शामिल हैं। मुकेश अंबानी के पास इसके अलावा बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्श, फेरारी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो, टोयोटा समेत कई अन्य कंपनियों की लग्जरी गाड़ियां हैं। अंबानी फैमिली की सुरक्षा में टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज बेंज जी-क्लास, लैंड रोवर डिस्कवरी, मर्सिडीज बेंज वी क्लास और एमजी ग्लॉस्टर के साथ ही टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी गाड़ियां हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…