Select Date:

अनंत गोयनका वाइस प्रेसिडेंट और शैलेश पाठक जनरल सेक्रेटरी बनाए गए

Updated on 11-12-2023 02:27 PM

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO अनीश शाह को 2023-24 के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। अनीश शाह सुभ्रकांत पंडा की जगह लेंगे।

राजधानी दिल्ली में आयोजित FICCI के 96वें एनुअल कन्वेंशन में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया। अनीश शाह ने कार्नेगी मेलॉन्स टेपर स्कूल ऑफ बिजनेस से PHD की है। उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

अनंत गोएनका वाइस प्रेसिडेंट और शैलेश के. पाठक जनरल सेक्रेटरी
FICCI ने शाह के साथ 2023-24 की लीडरशिप के लिए हर्षवर्धन अग्रवाल को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अनंत गोयनका को वाइस प्रेसिडेंट, शुभ्रकांत पांडा को इमीडिएट वाइस प्रेसिडेंट और शैलेश के. पाठक को जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

महिंद्रा ग्रुप ने कहा- शाह के योगदान को लेकर उत्साहित

महिंद्रा ग्रुप ने शाह की नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने X पोस्ट में ग्रुप ने लिखा, 'हम अपने ग्रुप के CEO और MD अनीश शाह को FICCI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई देते हैं। उनके एक्सपीरियंस और स्ट्रैटेजिक स्किल के साथ हम भारतीय कॉमर्स और इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देने में उनके योगदान को लेकर उत्साहित हैं।'

बैंक ऑफ अमेरिका ​​​​​​में डेबिट बिजनेस पर काम किया
FICCI के न्यूली अप्वॉइंटेड प्रेसिडेंट अनीश शाह महिंद्रा ग्रुप से पहले 2009-14 तक GE कैपिटल इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO थे। GE कैपिटल इंडिया में शाह टोटल 14 साल रहे। बैंक ऑफ अमेरिका के डेबिट प्रोडक्ट बिजनेस को शाह हेड कर चुके हैं। इसके अलावा शाह बोस्टन में बेन एंड कंपनी और मुंबई में सिटी बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

शाह कई फोरम में संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी
FICCI प्रेसिडेंट होने के अलावा डॉ. शाह UK इन्वेस्टमेंट काउंसिल के मेंबर, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ऑटोमोटिव गवर्नर्स काउंसिल के अध्यक्ष, क्लाइमेट चेंज पर इंडिया अलायंस ऑफ CEO के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.