सुपर लग्जरी लाइफ से सीधे सड़कों पर आ गईं अनन्या पांडे, मजेदार है सीरीज, जानिए रिलीज डेट
Updated on
20-08-2024 06:03 PM
OTT पर अनन्या पांडे की डेब्यू सीरीज 'कॉल मी बे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब ढ़ाई मिनट के इस ट्रेलर में हमें बेला की सुपर लग्जरी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। लेकिन कुछ सेकेंड्स के बाद पता चलता है कि चांदी नहीं, सोने का चम्मच लेकर पैदा हुई बेला को अब मुंबई में आम जिंदगी जीने पर मजबूर है। वो बेला, जिसने कभी ऑटो में सवारी नहीं की है। वो बेला जो सफेद ब्रेड देखकर चौंक जाती है। यकीनन स्टोरीलाइन मजेदार है और अनन्या पांडे की अदाएं इसमें जान डाल देने वाली हैं।
'कॉल मी बे' एक आठ एपिसोड की सीरीज है। ट्रेलर में हमें अनन्या पांडे के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर की झलक देखने को मिलती है। सीरीज का निर्माण करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा इसके सह-निर्माता हैं।
यहां देखिए, 'कॉल मी बे' का ट्रेलर
कॉलिन डी'कुन्हा के डायरेक्शन में बनी 'कॉल मी बे' में वीर दास एक न्यूज चैनल एंकर बने हुए नजर आते हैं। इशिता मोइत्रा इस सीरीज की क्रिएटर हैं और उन्होंने समिना मोटलेकर और रोहित नायर के इसकी कहानी लिखी है।
क्या है 'कॉल मी बे' की कहानी
कहानी के केंद्र में साउथ दिल्ली की सुपर लग्जरी लाइफ जी रही बेला यानी अनन्या पांडे है। उसकी जिंदगी में अमीरियत कूट-कूटकर भरी हुई है। लेकिन एक दिन अचानक उसे पता चलता है कि उसके पास कुछ भी नहीं है, क्योंकि उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया है। कुल मिलाकर महलों में रहने वाली बेला सड़कों पर आ जाती है। वह दिल्ली से मुंबई आकर अपनी नई जिंदगी शुरू करती है। अब उसे एक ऐसे घर में रहना पड़ता है जिसकी छत टपकती है। उसे ऑटो में सवारी करनी है। नौकरी ढूंढनी है, और उससे भी अधिक पैसों के लिए यह नौकरी करनी ही है। कहानी में वीर दास के रूप में बेला को एक खडूस बॉस भी मिलता है।
कब और कहां रिलीज होगी 'कॉल मी बे' सीरीज
'कॉल मी बे' का ट्रेलर आपको अंग्रेजी सीरीज 'टू ब्रोक गर्ल्स' की याद दिलाता है। यह एक बेहद पॉपुलर अमेरिकी सिटकॉम है, जिसमें कैट डेन्निंग्स ने मैक्स ब्लैक और बेथ बेहर्स ने कैरोलीन चैनिंग की भूमिका निभाई थी। बहरहाल, 'कॉल मी बे' OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…