अनन्या पांडे के कजिन अहान YRF की इंटेंस लव स्टोरी 'सैयारा' से कर रहे हैं डेब्यू, साथ दिखेंगी ये दिलकश हिरोइन
Updated on
22-04-2025 01:54 PM
अनन्या पांडे की कजिन अहान पांडे फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहान यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट जारी करने के साथ फीमेल लीड की भी जानकारी शेयर की है।चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या के कजिन भाई अहान पांडे अपना एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खबर है कि यशराज फिल्म्स की इस अपकमिंग मूवी के लिए अहान इंटेंस ट्रेनिंग ले रहे हैं। आज 22 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
इसमें अनीत पद्दा फीमेल लीड में नजर आएंगी
यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर अनाउंस किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि ये अब तक की लव स्टोरी से बिल्कुल अलग होगी, यानी ऐसी लव स्टोरी जो आपने अब तक देखी न हो। बताया ये भी गया है कि इसमें अनीत पद्दा फीमेल लीड में नजर आएंगी।
'सैयारा' एक इंटेंस लव स्टोरी है
बताया गया है कि ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, और इसका डायरेक्शन मोहित सूरी कर रहे हैं। वहीं इसे प्रड्यूस कर रहे हैं अक्षय विधानी। इस पोस्ट में लिखा गया है कि 'सैयारा' एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें रोमांस शैली के दो दिग्गज YRF और मोहित सूरी पहली बार एक साथ काम करेंगे।
शाहरुख खान की स्टाइल में वायरल हुआ था अहान का डांस
याद दिलाते चलें कि अहान बॉलीवुड फैन्स के दिलों में तब से घर कर गए हैं जब उन्होंने अपनी बहन अलाना पांडे की शादी पर सरप्राइज डांस किया था। शाहरुख खान की स्टाइल में उनका डांस इस कदर वायरल हुआ कि लोग उनके फैन बहो गए। उम्मीद है कि एक्टिंग के मामले में भी वो दर्शकों को निराश नहीं करेंगे।
कौन हैं अनीत, पहले भी कर चुकी हैं इंडस्ट्री में काम
बता दें कि अहान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। उन्होंने नंदिता महतानी के लिए रैंप वॉक भी किया है। इतना ही नहीं अहान ने 'मर्दानी 2' से असिस्टेंट डायरेक्शन का भी काम संभाला। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पद्दा की बात करें तो वो कई ऐड में नजर आ चुकी हैं। वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में अनीत लीड रोल में थीं। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई इस सीरीज में अनीत ने रूही आहूजा का किरदार निभाया था जिसमें पूजा भट्ट, जोया हुसैन, मुकुल चड्ढा और राइमा सेन जैसे कई कलाकार थे। इन सबके अलावा रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' में भी अनीत, काजोल और विशाल जेठवा के साथ दिख चुकी हैं जिसमें उन्होंने नंदिनी का रोल निभाया था।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…