परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के द्वीप, पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल
Updated on
23-01-2023 05:42 PM
नई दिल्ली : अंडमान और निकोबार के द्वीप अब परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इससे जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे। यह कार्यक्रम 'पराक्रम दिवस' के मौके पर आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में नेताजी के नाम वाले द्वीप पर बनने वाले सुभाष चंद्र बोस को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के एक मॉडल का भी अनावरण करेंगे।
साल 2018 में नेताजी के नाम पर द्वीप का नाम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का ऐतिहासिक महत्व है। इसको ध्यान में रखते हुए और नेताजी की याद का सम्मान करते हुए साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया था। इसके साथ ही नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर क्रमशः शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप हुआ था। कार्यक्रम में अनाम द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर और कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद के नाम पर रखा जाएगा।
सबसे पहले विजेता के नाम पर सबसे बड़े द्वीप का नाम इसके अलावा जिनके नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा उसमें लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, मेजर होशियार सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, कैप्टन विक्रम बत्रा, सूबेदार मेजर संजय कुमार, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, और सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। पीएमओ की तरफ से रियल लाइफ हीरो को उचित सम्मान देते हुए द्वीपों का नाम रखने का फैसला कियागया था। सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा। दूसरे सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा। इस तरह क्रमवार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण किया जाएगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…