Select Date:

अंधेरी पूर्व उपचुनाव: फूट के बाद पहली बड़ी जीत की ओर उद्धव ठाकरे

Updated on 06-11-2022 06:09 PM

महाराष्ट्र की अंधेरी सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उम्मीदवार ऋतुजा लटके बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। खास बात है कि इस चुनाव में कुल 7 उम्मीदवार मौजूद हैं, जिनमें 4 निर्दलीय हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने भी शुरुआत में यहां दावेदारी पेश करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था।

क्यों अहम है सीट पर मुकाबला?
जून-जुलाई में शिवसेना में पड़ी फूट के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार के गिर गई थी। नतीजा यह हुआ कि उद्धव ठाकरे के हाथों से सत्ता भाजपा और एकनाथ शिंदे के हाथों में चली गई। इस लिहाज से फूट के बाद उद्धव पहले बड़े चुनाव का सामना कर रहे थे। बगावत के दौरान करीब 40 विधायकों समेत कई सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उद्धव गुट से दूरी बना ली थी। ऐसे में यह जीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के लिए जरूरी हो गई है।

इसके अलावा बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव में दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में यह उपचुनाव उद्धव की पार्टी के लिए सेमीफाइनल साबित हो सकता है। BMC पर शिवसेना को लंबे समय से नियंत्रण हासिल है। हालांकि, अब कहा जा रहा था कि फूट के बाद समीकरण बदल रहे हैं।

कैसा रहा मुकाबला?
इस सीट पर भाजपा ने मुरजी पटेल को उतारने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना सुप्रीमो राज ठाकरे ने यहां निर्विरोध चुनाव का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने भाजपा से उम्मीदवार की वापसी की मांग की थी।

लटके के लिए चुनाव कितना मुश्किल
शिवसेना सांसद रमेश लटके के निधन के बाद सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के टिकट पर उतरी ऋतुजा लटके का मुकाबला अब केवल 6 उम्मीदवारों से है। इनमें से 4 निर्दलीय हैं। उनके अलावा आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) के बाल वेंकटेश विनायक नादर, राइट टू रिकॉल पार्टी के मनोज नायक हैं। इसके अलावा नीना खेड़कर, फरहाना सिराज सैयद, मिलिंद कांबले, राजेश त्रिपाठी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.