अंगद बेदी हुए विराट कोहली के रिटायरमेंट पर भावुक, कहा- आपको बिना टेस्ट क्रिकेट देखना मुश्किल होगा, मिस करेंगे
Updated on
12-05-2025 03:12 PM
बॉलीवुज एक्टर अंगद बेदी ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर रिएक्ट किया है। भारतीय बल्लेबाज IPL 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए खबरों में छाए हुए थे। और उनके इस अचानक फैसले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। नेहा धूपिया के पति की तो आंखें नम हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और अपने मन की व्यथा जाहिर की है।
अंगद बेदी ने कहा कि विराट कोहली के रियाटरमेंट पोस्ट पढ़ने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आपके पास एक और इंग्लैंड टूर था चीकू.... आपके पास ये मौका था। हम आपको सफेद जर्सी में मिस करेंगे। आपके बिना टेस्ट क्रिकेट देखना मुश्किल होगा।'
अंगद बेदी ने विराट कोहली के लिए किया पोस्ट
अंगद बेदी ने आगे लिखा, 'आपकी रिटायरमेंट की पोस्ट पढ़कर मेरी आंखें भर आईं.. आपने भारत के लिए खेलते हुए अपना खून-पसीना बहाया है। टेस्ट कैप #269 को मैदान से जाते देखना चाहता था। इन सभी यादों के लिए शुक्रिया। विराट कोहली की जय हो। आपके और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार।' अंगद ने विराट की फोटो भी शेयर की, जिस पर लिखा, 'किंग रिटायर हो गए।'
विराट कोहली हुए अनुष्का शर्मा के साथ रवाना
अंगद बेदी ने विराट कोहली के लिए कैप्शन भी लिखा, 'मेरे भाई अच्छे से जाओ और यादों के लिए धन्यवाद। आजा भंगड़ा पाओ। रोना न निकल जावे किथे।' विराट कोहली ने 14 साल बाद टेस्ट मैच से संन्यास लेने का ऐलान 12 मई को किया और उसके बाद उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह मुस्कुराते हुए नजर आए और रवाना हो गए।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…