एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला, घड़ी की ओर इशारा कर दिखाया पविलियन का रास्ता
Updated on
07-11-2023 01:59 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज आज टाम्ड आउट होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बन गए। जब वह बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए थे तो उनके हेल्मेट का स्ट्रैप टूट गया था। इसके चलते उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा समय पहले बॉल खेलने के लिए लग गया। ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आउट की अपील कर दी। नियम के चलते अंपायर्स को मैथ्यूज को आउट देना पड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया, विवाद खड़ा हो गया।
वर्ल्ड कप में अगर कोई नया बल्लेबाज पहली बॉल खेलने के लिए 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है, तो उन्हें टाइम्ड आउट किया जा सकता है अगर गेंदबाजी टीम अपील करे तो। वहीं MCC के नियम के अनुसार, बल्लेबाज को पहली गेंद खेलने के लिए 3 मिनट का समय मिलता है। तो इस तरह आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज काफी ज्यादा निराश हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में मैथ्यूज ने शाकिब से अपना बदला ले लिया।
एंजेलो मैथ्यूज ने लिया शाकिब अल हसन से बदला
बांग्लादेश की पारी में शाकिब अल हसन और किसी का नहीं बल्कि एंजेलो मैथ्यूज का ही शिकार हो गए, जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उनको ट्रोल भी किया। दरअसल, बांग्लादेश की पारी का 32वां ओवर श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर सेट शाकिब अल हसन स्ट्राइक पर थे। शाकिब उनकी गेंद पर चकमा खा गए और उनके बल्ले का लीडिंग एज लग गया।
गेंद हवा में पिच के पास ही खड़ी हो गई। ऐसे में चरिथ असलंका ने डाइव मारकर गजब का कैच लपक लिया। ऐसे में शाकिब 12 चौके और 2 छक्कों के चलते 82 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यूज ने उन्हें आउट कर हाथ की ओर देखते हुए टाइम का इशारा किया। उनका यह रिएक्शन बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…