वेदांता लिमिटेड ने विभिन्न व्यवसायों को अलग करने के लिए छह सूचीबद्ध इकाइयाँ बनाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी पर ₹20,000 करोड़ का कर्ज है। वेदांता ने इससे पहले भी साल 2022 के अंत में ईएसएल स्टील को बिक्री के लिए रखा था लेकिन उसने इस योजना को छोड़ दिया था। तब यह कहा गया कि कंपनी के टर्नअराउंड का काम पूरा नहीं हुआ है और ज्यादा वैल्यूएशन नहीं मिलेगा। फिर पिछले साल वेदांता ने अपने स्टील बिजनस को बिक्री के लिए रखा।
