अनिल अंबानी पर आई एक और मुसीबत, लोन की रकम के दुरुपयोग का आरोप, केनरा बैंक ने जारी किया नोटिस
Updated on
16-11-2024 05:26 PM
नई दिल्ली: अनिल अंबानी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह एक मुसीबत से निकलते हैं तो दूसरी परेशानी सामने खड़ी रहती है। केनरा बैंक ने एक नोटिस जारी कर उनके लोन अकाउंट को फ्रॉड बताया है। दरअसल, मामला उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़ा है। बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहायक कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के लोन अकाउंट को 'फ्रॉड' घोषित करने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इसमें बैंक ने रकम के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
कंपनी ने किया किया कंफर्म
बैंक ने जो नोटिस भेजा है, उसे रिलायंस कम्युनिकेशंस ने भी कंफर्म किया है। शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी और इसकी सहायक कंपनी रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को केनरा बैंक से पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें कंपनी और इसकी सहायक कंपनी रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के खातों को 'फ्रॉड' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।'
कंपनी पर शर्तों के उल्लंघन का आरोप
केनरा बैंक ने 28 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था। बैंक ने कंपनी को साल 2017 में 1,050 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इन लोन में टर्म लोन, गारंटी और लेटर्स ऑफ क्रेडिट शामिल थे। रिलायंस कम्युनिकेशंस इस लोन चुकाने में असफल रही। बाद में बैंक ने 9 मार्च 2017 को इसे एनपीए घोषित कर दिया था। बैंक का कहना है कि कंपनी न केवल लोन क रकम चुका पाई, बल्कि उसने लोन मंजूरी की शर्तों का भी उल्लंघन किया है।
कितना मिला बैंक से लोन?
केनरा बैंक के नोटिस के अनुसार, आरकॉम, आरआईटीएल और आरटीएल को बैंकों से कुल मिलाकर 31,580 करोड़ रुपये मिले। इसमें से 13667.73 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बैंकों/वित्तीय संस्थाओं को लोन और दूसरी चीजों का भुगतान करने के लिए किया गया। इसके अलावा 12692.31 करोड़ रुपये का इस्तेमाल संबंधित पक्षों का पेमेंट करने के लिए किया गया।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…