Select Date:

अनिल अंबानी को दोहरी खुशी! रिलायंस इन्फ्रा ने चुकाया कर्ज, रिलायंस पावर का शेयर अपर सर्किट में

Updated on 18-09-2024 03:33 PM
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुके कारोबारी अनिल अंबानी के लिए बड़े दिनों बाद गुड न्यूज आई है। उनकी कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपना अधिकांश कर्ज चुका दिया है जबकि रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर अपर सर्किट में चला गया। रिलायंस इन्फ्रा ने बुधवार को बताया कि उसने अपने स्टैंडअलोन एक्सटनल डेट में 806% की उल्लेखनीय कमी की है। यह राशि 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये रह गई है। इससे कंपनी के शेयरों में सात फीसदी से अधिक तेजी आई। बीएसई पर यह कारोबार के दौरान 254.40 रुपये प्रति तक चला गया था।

मुंबई मुख्यालय वाली रिलायंस इन्फ्रा ने घोषणा की कि उसके ऋणदाताओं में से एक इन्वेंट एसेट्स सिक्यूरिटाइजेशन एंड रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अपने बकाये की वसूली के लिए कुछ चार्ज की गई प्रतिभूतियों का नवीनीकरण किया है। इससे इन्वेंट एआरसी की फंड-आधारित बकाया राशि पूरी तरह से जीरो हो गई है। रिलायंस इन्फ्रा ने यह बताया कि उसने एलआईसी, एडलवाइस एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक और कई अन्य ऋणदाताओं सहित प्रमुख वित्तीय संस्थानों को अपने फंडेड आउटस्टेंडिंग बकाये का पूरा भुगतान कर दिया है। कंपनी के लिए कर्ज में यह बड़ी कमी एक बड़ी उपलब्धि है।

एलआईसी का कर्ज


साथ ही रिलायंस इन्फ्रा ने एनएसडी बकाये के निपटारे के लिए एलआईसी के साथ वन टाइम सेटलमेंट भी किया है। यह राशि 600 करोड़ रुपये की है। साथ ही कंपनी ने एनसीडी के संबंध में एडलवाइस का भी 235 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है। बाहरी कर्ज में कमी के साथ रिलायंस इन्फ्रा की कुल नेटवर्थ करीब 9,041 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

रिलायंस पावर का शेयर


इस बीच अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस पावर का शेयर बीएसई पर 5% का अपर सर्किट छूकर 31.32 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि उसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के जरिए 500 मेगावाट का बैटरी स्टोरेज अनुबंध मिला है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 38.07 रुपये है। 23 अगस्त को यह इस स्तर पर पहुंचा था। आज की तेजी के साथ ही इस कंपनी का मार्केट कैप 13,247.97 करोड़ रुपये पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.