अनिल अंबानी को मिलने वाला है 925 करोड़ का चेक! जानिए कौन कर रहा है रिलायंस पावर में निवेश
Updated on
24-09-2024 05:32 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के अच्छे दिन आने वाले हैं? उनकी कंपनियां तेजी से अपना कर्ज कम कर रही हैं। साथ ही अब उनकी कंपनियों को निवेशक भी मिलने लगे हैं। शेयर बाजार ऑपरेटर संजय डांगी और इक्विटी निवेशक संजय कोठारी अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर में 925 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तैयार हैं। ये दोनों हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स हैं। कंपनी का शेयर लगातार पिछले चार दिनों से अपर सर्किट छू रहा है। साल 2008 में 11,560 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली रिलायंस पावर अपने प्रमोटरों और चुनिंदा निवेशकों को नए इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी करके कुल 1,525 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
यह कदम रिलायंस पावर की कर्ज कम करने और अपनी ग्रीन एनर्जी इनिशिटिव्स को सपोर्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। रिलायंस पावर की प्रमोटर रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी मौजूदा 23% से बढ़कर 25% हो जाएगी। जून 2024 की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार रिलायंस पावर में रिलायंस इन्फ्रा की 80% हिस्सेदारी अभी लॉक है। संजय डांगी ने इससे पहले रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस का अधिग्रहण किया था। उनकी इनवेस्टमेंट कंपनी ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को 675 करोड़ रुपये के शेयर या परिवर्तनीय वारंट आवंटित किए जाएंगे।
शेयर की चाल
इससे रिलायंस पावर में संजय डांगी को रिलायंस पावर में 6% की हिस्सेदारी मिलेगी। उनके पास अभी कंपनी में लगभग 2% हिस्सेदारी है। Enam के पूर्व एग्जीक्यूटिव संजय कोठारी सनातन फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज के माध्यम से रिलायंस पावर में 250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे उन्हें कंपनी में 1.7% हिस्सेदारी मिलेगी। रिलायंस पावर ने स्टॉक एक्सचेंजेज को बताया किया कि वह 33 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 46.2 करोड़ शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी करेगी। सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 38 रुपये पर बंद हुए।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…