अनिल अंबानी को एक दिन में डबल नुकसान, कर्ज मुक्त हुई कंपनियों के शेयर में लग गया लोअर सर्किट
Updated on
06-01-2025 04:11 PM
नई दिल्ली: सोमवार का दिन अनिल अंबानी के लिए काफी निराशाजनक रहा। इनकी दो प्रमुख कंपनियों के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। इनमें रिलायंस पावर लिमिटेड और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं। इनमें रिलायंस पावर पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है। वहीं रिलायंस इंफ्रा ने भी अपना कर्ज काफी हद तक चुका दिया है। सोमवार को शेयर मार्केट में भी भारी गिरावट आई।
कितनी आई रिलायंस पावर में गिरावट?
सोमवार को रिलायंस पावर का शेयर 45.80 रुपये पर खुला था। कुछ देर बाद यह चढ़कर 46.10 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। करीब एक बजे इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। दोपहर 3 बजे यह शेयर 43.51 रुपये पर था। इस गिरावट के साथ कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। अनिल अंबानी की इस कंपनी का मार्केट कैप 17.47 हजार करोड़ रुपये रह गया है।
कैसा रहा है एक साल का रिटर्न?
बात एक इस कंपनी के एक साल के रिटर्न करें तो यह करीब 36 फीसदी रहा है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसका रिटर्न काफी अच्छा रहा है। 6 महीने में रिलायंस पावर ने निवेशकों को करीब 53 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 52 हफ्ते के अपने उच्चतम शिखर 53.64 रुपये पर भी पहुंच गया था।
रिलायंस इंफ्रा का शेयर कितना गिरा?
अनिल अंबानी की दूसरी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर में भी सोमवार को गिरावट आई। यह शेयर सुबह 320.20 रुपये पर खुला था। खुलने के साथ ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। करीब एक बजे इसमें 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। दोपहर 3 बजे यह शेयर 303.25 रुपये पर था। इस गिरावट के साथ कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। इस कंपनी का मार्केट कैप 12 हजार करोड़ रुपये रह गया।
कितना दिया है एक साल में रिटर्न?
अनिल अंबानी की इस शेयर ने एक साल में करीब 26 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में इसका रिटर्न एक साल के रिटर्न के मुकाबले अच्छा रहा है। 6 महीने में इसने करीब 52 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान यह भी 52 हफ्ते के अपने उच्चतम शिखर 351 रुपये पर पहुंच गया था।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…