Select Date:

अंजलि अरोड़ा का 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' पर धुआंधार डांस, खुद आयशा खान का आ गया दिल, पर यूजर्स बोले- सस्ती कॉपी!

Updated on 15-12-2025 02:59 PM
'काचा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब रील्स शेयर करती हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत' पर है। फिल्म में तो आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने डांस किया है, लेकिन अंजलि ने अपनी अदाओं से कहर ढा दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स उन्हें 'सस्ती कॉपी' कह रहे हैं।

रील बनाकर फेमस होने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत' पर डांस किया। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है। वो अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं। खुद आयशा खान ने उनकी तारीफ करते हुए कॉमेंट सेक्शन में लिखा- Ayeeee। और दिल वाला इमोजी भी बनाया।

यूजर्स ने कहा- सस्ती कॉपी

हालांकि, कुछ यूजर्स को उनका डांस खास पसंद नहीं आया। एक ने कहा, 'मीशा की आयशा खान।' दूसरे ने कहा, 'हर मास्टरपीस की सस्ती कॉपी होती है।' एक और यूजर ने कहा, 'वाहियात डांस।' दूसरे ने बोला, 'आयशा ने ज्यादा बेहतर किया है।' हालांकि, अंजलि के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

5 दिसंबर को रिलीज हुई थी 'धुरंधर'

'धुरंधर' फिल्म की बात करें तो इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई सितारे हैं। 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 450 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। सपोर्टिंग रोल में मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.