Select Date:

अन्ना की मांग 11 साल बाद महाराष्ट्र में पूरी:CM-डिप्टी CM लोकायुक्त के दायरें में आएंगे, शिंदे सरकार ने अन्ना पैनल की सभी मांगें मानीं

Updated on 19-12-2022 05:31 PM

महाराष्ट्र सरकार राज्य में लोकपाल एक्ट लागू करेगी, जो राज्य के मुख्यमंत्री को लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र में रखेगा। शिंदे सरकार ने 11 साल बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मांग पूरी की है। विधानसभा सत्र से पहले नागपुर में आयोजित एक कैबिनेट बैठक के दौरान महाराष्ट्र में लोकपाल के समान लोकायुक्त स्थापित करने की अन्ना हजारे समिति की सिफारिश को मंजूरी दी गई।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया को बताया- हम पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएंगे। हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, इसलिए हमने राज्य में लोकायुक्त कानून लाने का फैसला किया है।

लंबे समय से हो रही थी लोकपाल एक्ट लागू करने की मांग
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- लोकायुक्त बिल इसी सत्र में लाया जाएगा। अन्ना हजारे लगातार मांग कर रहे थे कि केंद्र में जिस तरह से लोकपाल बिल बनाया गया था, उसी तरह महाराष्ट्र में भी लोकपाल बिल लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया- हमने अपने कार्यकाल के दौरान सिफारिशों के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व में एक समिति गठित की थी, जो सिफारिश दी है उसको स्वीकारा है और ये कानून तैयार किया है। हालांकि, महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब हम सत्ता में लौटे, तो हमने इस प्रक्रिया को तेज किया।

लोकायुक्त पांच सदस्य की टीम
डिप्टी सीएम ने कहा- लोकायुक्त 5 सदस्यीय टीम होगी, जिसमें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा- हम भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोकपाल का एक नया अधिनियम बना रहे हैं, और यह हमारी सरकार की ओर से पिछले पांच महीनों में उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।

बॉर्डर विवाद पर फडणवीस का जवाब
बॉर्डर विवाद पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा का मुद्दा हाल ही में नहीं उठा है। सांगली जिले में जाट के ग्रामीणों ने 2013 में कर्नाटक में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके अलावा, कई सीमावर्ती जिले जो गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य सीमावर्ती राज्यों में शामिल होने की मांग कर रहे हैं, कुछ राजनीतिक दलों की ओर से उकसाए जा रहे हैं। हमने इसके बारे में सभी जानकारी इकट्ठा की है और इसे जल्द ही घोषित करेंगे।

2011 में अन्ना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनशन पर थे
5 अप्रैल, 2011 को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन’ शुरू किया था। उनकी मांग थी कि सरकार लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाए। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अनशन के पांचवें दिन, यानी 9 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की, जिसके बाद अन्ना ने एक छोटी बच्ची के हाथों नींबू पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा।

अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पास नहीं किया जाता है, तो अगले दिन से वो एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को अन्ना दोबारा अनशन पर बैठे। इसके बाद देशभर में अन्ना के समर्थन में आंदोलन शुरू हो गए। आखिरकार सरकार को आनन-फानन में इस बिल को लोकसभा में लाना पड़ा। लोकसभा में बिल पास होने के बाद अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ।

अन्ना के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, शाजिया इल्मी जैसे कई लोग इस आंदोलन के बाद हीरो बन गए। अन्ना अपने आंदोलन को राजनीतिक लोगों से दूर रखते थे। अन्ना के साथ इस आंदोलन में शामिल कई लोग इसी आंदोलन से नेता बन गए। इन लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई। केजरीवाल इसके संयोजक बने।

2014 को लागू हुआ विधेयक
लोकपाल विधेयक को 13 दिसंबर, 2013 को राज्यसभा में पेश किया गया। चार दिन बाद 17 दिसंबर, 2013 को यह विधेयक राज्यसभा से पास हो गया। अगले दिन 18 दिसंबर, 2013 को ये विधेयक लोकसभा से भी पारित हो गया।1 जनवरी, 2014 को राष्ट्रपति ने इसे अपनी सम्मति दे दी और 16 जनवरी, 2014 को यह लागू हो गया।

लोकायुक्त क्या है?
लोकायुक्त एक सर्वोच्च कानूनी फंक्शनरी है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार और उसके प्रशासन के खिलाफ लोगों की शिकायतों को देखना है। एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद, राज्यपाल बंबई हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के साथ उचित परामर्श के बाद लोकायुक्त की नियुक्ति करेंगे। महाराष्ट्र लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त एक्ट, 1971 के जरिए लोकायुक्त की स्थापना करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.