Select Date:

एक और अंजू! बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी सीकर की लड़की, जयपुर एयरपोर्ट पर सामने आई सच्चाई

Updated on 29-07-2023 01:37 PM
जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली एक युवती अंजू पिछले दिनों अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी। पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तानी प्रेमी के पास पहुंचने का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि राजस्थान में अंजू जैसी एक और कहानी सामने आ गई। शुक्रवार 28 जुलाई की दोपहर को सीकर की एक लड़की जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। उसने एयरपोर्ट के टिकट काउंटर से लाहौर जाने का टिकट मांगा। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग लड़की के पास कोई पासपोर्ट, वीजा और कोई अन्य दस्तावेज नहीं थे। इसके बावजूद भी वे पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रही थी।

नाबालिग लड़की ने खुद को बताया पाकिस्तानी

जयपुर एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट पाकिस्तान नहीं जाती है। इसके बावजूद भी नाबालिग लड़की ने जयपुर एयरपोर्ट पहुंच कर लाहौर जाने का टिकट मांगा। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने लड़की को बातों में उलझाया और उससे दस्तावेज मांगने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारी काउंटर पर पहुंचे और लड़की से पाकिस्तान जाने का कारण पूछा। इस पर लड़की ने जवाब दिया कि वह पाकिस्तानी है। तीन साल पहले वे भारत आई थी, अब वापस जाना चाहती है। पाकिस्तानी लड़की के बिना पासपोर्ट के भारत आने की सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस, इंटेलीजेंस और एटीएस के अधिकारियों को सूचना दी गई।


सुरक्षा एजेंसियों को खूब छकाया

दोपहर करीब तीन बजे जयपुर पुलिस को लड़की के बारे में जानकारी मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। एटीएस और इंटेलीजेंस के अधिकारी भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। नाबालिग लड़की से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। बार बार वह खुद को पाकिस्तानी बताती रही। उसने अपना नाम गजल बताया। पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी रही तो आखिर में लड़की बताया कि वह सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। इन दिनों जयपुर के पास चौमू में रह रही है। लड़की के पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था। आखिर में लड़की की ओर से बताए गए मोबाइल पर उसके परिजनों से बात की गई। परिजन नाबालिग को लेने के लिए जयपुर पहुंचे।

प्रेमी से मिलने जा रही थी पाकिस्तान

17 वर्षीय यह लड़की पिछले एक साल से इंस्ट्राग्राम चलाती है। इस दौरान पाकिस्तान के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच कई दिनों से चेटिंग होती रही। डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसाकर पाकिस्तान आने की बात कही। इस पर नाबालिग जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और लाहौर जाने का टिकट मांगा। हालांकि लड़की के पास महज एक हजार रुपए ही थे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले लड़की ने एक बुर्का भी खरीद लिया था।

कई लड़कियों से दोस्ती है पाकिस्तानी युवक की

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पिछले एक साल से लाहौर निवासी असलम से बात करती है। उसने यह भी बताया कि उसकी कई सहेलियां भी असलम से बातें करती हैं। ऐसे में पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल को जब्त किया है। यह पता लगाया जा रहा है कि और कितनी लड़कियां हैं जो पाकिस्तानी युवक से बातें करती हैं। सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच कर रही है।

12वीं की टॉपर रही है नाबालिग

पूछताछ में पता चला कि जो नाबालिग लड़की पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए लाहौर जाना चाहती थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार है। 12वीं क्लास में वह अपने स्कूल की टॉपर रही है। पढ़ाई में इतनी होशियार लड़की आखिर कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के झांसे में फंस गई। यह जानकर सब हैरान हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.