Select Date:

यशस्वी जायसवाल का एक और धमाका, ईरानी कप में जड़ा तोबड़तोड़ शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated on 04-03-2023 07:05 PM
ग्वालियर: मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला रन उगले ही जा रहा है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए यशस्वी ने ईरानी कप की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। 259 गेंदों पर उन्होंने 213 रनों की तेज पारी खेली थी। इसमें 30 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अब अपने ईरानी कप डेब्यू मुकाबले की दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक ठोक दिया है। जहां एक तरफ सभी बल्लेबाज जूझ रहे थे, वहीं यशस्वी ने 104 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

ईरानी कप में बना इतिहास

यशस्वी जायसवाल ईरानी कप के एक ही मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन और हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। लेकिन कोई दोहरा शतक और शतक नहीं लगा पाया था। इसके साथ ही 21 साल के यशस्वी एक ईरानी कप मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन (332 रन) के नाम था। इससे पहले धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 300 रनों के आंकड़े को नहीं छू पाया था।

11वें भारतीय खिलाड़ी बनें यशस्वी

जायसवाल एक ही मैच में प्रथम श्रेणी दोहरा शतक और शतक लगाने वाले 11वें भारतीय हैं। केएस दिलीप सिंह जी इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए 1929 में उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। सुनील गावस्कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उपलब्धि दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। 1971 में सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के घर में जाकर ऐसा किया था।

15 मैचों में 9 शतक

यशस्वी जायसवाल का यह 15वां फर्स्ट क्लास मैच ही है और उनके बल्ले से 9 शतक निकल चुके हैं। 2019 में मुंबई के लिए यशस्वी ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। 32 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 5 शतक है। इसमें 203 रनों की पारी भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.