अभी भारत में अधिकांश आईफोन फॉक्सकॉन बनाती है। सूत्रों के मुताबिक अगर टाटा और पेगाट्रॉन की डील होती है तो पेगाट्रॉन के कर्मचारी नई यूनिट में चले जाएंगे। एक सूत्र ने कहा कि ऐपल भारत में अपना बिजनस बढ़ाना चाहती है और टाटा द्वारा पेगाट्रॉन का अधिग्रहण इसी योजना का हिस्सा हो सकता है। ऐपल चीन में इसी रणनीति के तहत काम करती है जहां 90% आपूर्तिकर्ता चीनी हैं। वियतनाम का मामला अलग है क्योंकि वहां कोई मजबूत कंपनी नहीं है। कंपनी वियतनाम में iPad और Mac पर्सनल कंप्यूटर बनाती है लेकिन वहां iPhone नहीं बनाए जाते हैं।
