Select Date:

14 सितंबर को आ रहा एक और IPO, प्राइस बैंड 314-330 रुपये

Updated on 09-09-2022 06:20 PM
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल की इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) बुधवार, 14 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है। कंपनी अपने शेयर 314-330 रुपये के दायरे में बेचेगी। आईपीओ के जरिए 455 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि मौजूदा शेयरधारक और प्रमोटर बिक्री के लिए प्रस्ताव (OFS) के माध्यम से 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।
 16 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश
कंपनी अपनी शुरुआती हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाएगी। इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 16 सितंबर तक खुला रहेगा। एंकर बुक मंगलवार, 13 सितंबर को खुलेगी। निवेशक कम से कम 45 इक्विटी शेयरों के लिए  बोली लगा सकते हैं। कंपनी अपने योग्य कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर पर 31 रुपये की छूट दे रही है।
कौन हैं प्रमोटर्स?
ओएफएस के हिस्से के रूप में, राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये तक, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये तक, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये तक, चारुशीला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे।
 कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?
नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग 270 रुपये के ऋण का भुगतान करने, 77.95 करोड़ रुपये की मशीनरी की खरीद, 7 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी मरम्मत और मौजूदा सुविधाओं के नवीनीकरण के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट प्रस्तावों के लिए किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.