16 जनवरी से खुलेगा एक और IPO, ग्रे मार्केट में मचाई हुई है धूम,
Updated on
15-01-2025 05:16 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस समय आईपीओ की बहार आई हुई है। कल यानी 16 जनवरी से एक और आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री मारने जा रहा है। इसका नाम स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (Stallion India Fluorochemicals Ltd) है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त भाव मिल रहा है। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं।
क्या है इश्यू साइज?
इस आईपीओ का इश्यू साइज 199.45 करोड़ रुपये है। कंपनी 160.73 करोड़ रुपये के 1.79 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओएफएस के तहत 38.72 करोड़ रुपये के 43 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।
कब तक लगा सकेंगे बोली?
यह आईपीओ 16 जनवरी को खुलेगा। बोली लगाने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। अलॉटमेंट 21 जनवरी को होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 23 जनवरी को हो सकती है।
क्या है प्राइस बैंड?
इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड प्रति शेयर 85 से 90 रुपये है। एक लॉट में 165 शेयर हैं। इसके लिए कम से कम 14,850 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है।
क्या है ग्रे मार्केट में भाव?
इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में अभी अच्छा भाव मिल रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 21 था। इस भाव के अनुसार इस आईपीओ के 23.33% के साथ 111 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
क्या करती है कंपनी?
यह कंपनी 2002 में शुरू हुई थी। कंपनी रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों व संबंधित प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी के प्राथमिक व्यवसाय में रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों को डीबल्किंग, ब्लेंडिंग और प्रोसेसिंग करना है। साथ ही कंपनी इंडस्ट्रियल गैसों से भरी हुई केन और छोटे सिलेंडर व कंटेनरों को भी बेचती है
कंपनी क्या करेगी रकम का?
आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी। कंपनी खालापुर (महाराष्ट्र) स्थित अपने प्लांट में सेमीकंडक्टर, गैस डीबल्किंग और ब्लेंडिंग के कारोबार को बढ़ाने के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल करेगी। इनके अलावा कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल करेगी।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…