'एक और गाने की ऐसी-तैसी' कार्तिक आर्यन ने सलमान के 'साजन जी घर आए' पर किया डांस, खूब हो रही किरकिरी
Updated on
25-12-2025 01:19 PM
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' आज 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में 'विरासत' (1991) फिल्म के गाने 'सात समुंदर पार' का रीमेक बनाया गया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। इसी फिल्म में सलमान खान के 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'साजन जी घर आए' पर कार्तिक ने डांस किया है। ये भी दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि भाईजान के लेवल तक कोई नहीं पहुंच सकता।
कार्तिक आर्यन इस वीडियो में सलमान खान के गाने 'साजन जी घर आए' पर हुबहू वैसे ही डांस कर रहे हैं, जैसे भाईजान ने 27 साल पहले 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में किया था। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी भी थे। कार्तिक के डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पर ज्यादातर यूजर्स को ये पसंद नहीं आ रहा है।
एक ने कहा, 'सलमान भाई का स्वैग कोई मैच नहीं कर पाएगा।' दूसरे ने बोला, 'क्या बवासीर है यार ये रीमिक्स का।' एक और ने बोला, 'भाईजान के टक्कर में कोई नहीं है।' चौथे ने कहा, 'हर कोई सलमान खान नहीं होता है।' अन्य बोले, 'कार्तिक से नाम बदलकर कॉपकैट रख लो।'
'सात समुंदर पार' गाने का रीमिक्स
कार्तिक और अनन्या की फिल्म में 'सात समुंदर पार' के गाने को रीमिक्स किया गया है। जब मेकर्स ने इस गाने को रिलीज किया तो हर तरफ किरकिरी होने लगी। लोगों ने कहा कि आइकॉनिक गाने का सत्यानाश कर दिया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…