Select Date:

टाटा ग्रुप की एक और कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में

Updated on 05-12-2024 04:43 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स की अगले 12 से 18 महीनों में लिस्टिंग हो सकती है। इस इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) कंपनी को पिछले फाइनेंशियल ईयर में 81.97 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था जबकि उससे पिछले साल ₹855.65 करोड़ का घाटा हुआ था। लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि लिस्टिंग तक वह फाइनेंशिली फिट हो जाएगी। टाटा प्रोजेक्ट्स में टाटा संस बहुसंख्यक शेयरधारक है। उसके पास 31 मार्च, 2024 तक कंपनी में 57.31% हिस्सेदारी थी। टाटा प्रोजेक्ट्स के अन्य शेयरधारकों में टाटा पावर (30.81%), टाटा केमिकल्स (6.16%), वोल्टास (4.30%) और टाटा इंडस्ट्रीज (1.42%) शामिल हैं। पिछले साल टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिस्ट हुई थी। यह 19 साल में टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ थी। इससे पहले 2004 में TCS की लिस्टिंग हुई थी।
टाटा प्रोजेक्ट्स के एमडी और सीईओ विनायक पई ने ईटी को बताया कि कंपनी का 12-18 महीने में फिट बनने का लक्ष्य है। यह नकदी के बारे में है और अगर हम अपने राजस्व पर 4-5% नकदी उत्पन्न करने में सक्षम हैं, तो यह वास्तव में फिटनेस का उच्चतम मीट्रिक है। हालांकि ऐसा कोई सख्त लक्ष्य नहीं है कि आप ऐसा करें और फिर हम सूचीबद्ध होंगे। यह फिट होने के बारे में है। उन्होंने कहा कि यह शेयरधारकों का विशेषाधिकार है। कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स में नया संसद भवन और मुंबई का अटल सेतु शामिल हैं। कंपनी के 20% से अधिक प्रोजेक्ट टाटा ग्रुप की कंपनियों टीसीएस, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा स्टील और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.