Select Date:

Bheed फ्लॉप होने पर Anubhav Sinha का छलका दर्द, कहा- अजीब बात है, लोग मैसेज में तारीफ कर रहे, पर थिएटर खाली

Updated on 01-04-2023 07:17 PM
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हिट होना, अब एक बहुत बड़ी बात हो गई है। कोरोना काल के बाद, चुनिंदा ही ऐसी फिल्में हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक थिएटर गए हैं। जो कमाई कर पाई हैं। अन्य का हाल बेहाल ही है। अब इस लिस्ट में अनुभव सिन्हा की मूवी 'भीड़' का भी नाम जुड़ गया है। और अब उनका दर्द भी छलका है। उन्होंने कहा कि उनके पास फिल्म की तारीफों से भरे मैसेज आ रहे हैं, लेकिन थिएटर खाली पड़े हैं। ये अहसास बहुत अजीब है।
अनुभव सिन्हा का छलका दर्द
Anubhav Sinha ने आगे कहा, 'कभी-कभी आप ऐसी फिल्म बनाते हैं, जिसे खारिज कर दिया जाता है और आप समझते हैं कि भले ही ये एक अच्छी फिल्म हो, लोग इससे जुड़ नहीं पाए। समय के साथ आप इसके साथ रहना सीख जाएंगे। या आप एक ऐसी फिल्म बनाते हैं जहां लोग इसे पसंद करते हैं और वे थिएटर जाते हैं और वे इसे देखते हैं।'

हो रही है तारीफ, लेकिन थिएटर में कोई नहीं

वो आगे कहते हैं, 'इस फिल्म (भीड़) को बहुत प्यार और प्रशंसा और सम्मान मिला है। लोग व्हाट्सएप और फेसबुक पर पेज लिख रहे हैं, मैंने जितनी समीक्षाएं पढ़ी हैं, उससे कहीं ज्यादा। लेकिन सिनेमाघरों में कोई नहीं है। लेकिन यह थोड़ा अजीब अहसास कराता है। मैं आधा खुश और आधा साजिश कर रहा हूं।'

इन फिल्मों का कलेक्शन पर पड़ा असर

बॉक्स ऑफिस पर 'भीड़' को हॉलीवुड के दिग्गज कीनू रीव्स-स्टारर 'जॉन विक 4' से तगड़ा सामना करना पड़ा। यहां तक कि रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की रोम-कॉम 'तू झूठी मैं मक्कार' ने 'भीड़' के कलेक्शन पर असर डाला। जब 'भीड़' का ट्रेलर रिलीज किया गया था तो इसकी आलोचना भी हुई थी। कुछ लोगों को लगा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की तुलना भारत-पाकिस्तान विभाजन से की गई। 'अदृश्य सच्ची घटनाओं से प्रेरित' इस मूवी में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा आदित्य श्रीवास्तव, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा और पंकज कपूर भी हैं। ये फिल्म 24 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। 'भीड़' से पहले अनुभव की 'अनेक' भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.