Select Date:

अनुपम खेर ने साउथ फिल्मों को बताया बॉलीवुड से बेहतर

Updated on 26-08-2022 07:00 PM

अनुपम खेर ने हाल ही में साउथ फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि क्यों साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही हैं, जबकि बॉलीवुड फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही हैं। अनुपम ने कहा कि साउथ वाले अपने फिल्मों में कंटेंट पर फोकस करते हैं, वहीं बॉलीवुड फिल्मों में स्टार्स पर फोकस किया जाता है।

आप कंज्यूमर्स के लिए फिल्में बनाते हैं- अनुपम
अनुपम खेर ने कहा, "आप कंज्यूमर्स के लिए फिल्में बनाते हैं। समस्या उस दिन शुरू होती है जब आप कंज्यूमर्स को नीचा दिखाना शुरू करते हैं, कि, 'हम एक बेहतरीन फिल्म बनाकर आप पर एहसान कर रहे हैं। अब आप एक बेहतरीन फिल्म देख रहे हैं।' मैंने तेलुगु फिल्म करके सीखा है कि सबके कोशिश करने से ही ग्रेटनेस मिल पाती है। मैंने अभी-अभी एक और तेलुगु फिल्म की है, मैंने तमिल भाषा में एक फिल्म की है और अब मैं एक मलयालम फिल्म करने जा रहा हूं।"

साउथ की फिल्में रिलेवेंट होती हैं
अनुपम ने आगे कहा, "मैं दोनों के बीच में कंपैरिजन या डिफरेंशिएट नहीं कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि साउथ सिनेमा रिलेवेंट है, क्योंकि वो हॉलीवुड को कॉपी कर रहे हैं। साउथ सिनेमा कहानियां बता रहा है, जबकि हम यहां सिर्फ स्टार्स को बेच रहे हैं।"

अनुपम ने किया 'कार्तिकेय 2' की सक्सेस को सेलिब्रेट
अनुपम खेर साउथ फिल्म 'कार्तिकेय 2' में नजर आए हैं। कार्तिकेय 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा और दोबारा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट करने के लिए अनुपम ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, "मेरी तो निकल पड़ी दोस्तो, द कश्मीर फाइल्स के बाद मेरी कार्तिकेय 2 भी ब्लॉक बस्टर है।"

अनुपम ने साधा आमिर खान पर निशाना

अनुपम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह कहना किसी नॉनसेंस से कम नहीं होगा कि फिल्में बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा था, "हम आमिर की बात करें तो उन्होंने 2015 में दंगल की रिलीज के बाद कुछ ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी थी। क्या इससे उनकी सक्सेस और पॉपुलैरिटी प्रभावित हुई? हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है। अगर कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें यह फिल्म नहीं देखनी है, तो यह उनका अधिकार है। अगर फिल्म अच्छी है और ऑडियंस को पसंद आती है, तो ऐसा कुछ नहीं है कि वो अच्छा प्रदर्शन न करे।"

निखिल सिद्धार्थ ने प्ले किया है लीड रोल
मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म 'कार्तिकेय 2' 2014 में आई कार्तिकेय का सीक्वल है। इस फिल्म को चंदू मोंडेती ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में निखिल यानी की डॉ कार्तिकेय भगवान कृष्ण की खोई हुई पायल की खोज में हैं। अनुपम ने फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.