'अनुपमा' के राघव ने खोलकर रख दी पोलपट्टी, रूपाली गांगुली से झगड़े और शो छोड़ने पर बोले मनीष गोयल- न चिंगारी न आग
Updated on
21-05-2025 01:51 PM
रूपाली गांगुली के टीवी शो 'अनुपमा' की तूती एक बार फिर से बोलने लगी है। टीआरपी रेटिंग में इस शो ने एक बार फिर से नंबर-1 का तमगा हासिल कर लिया है। इसकी वजह सीरियल की कहानी में आने वाले नए ट्विस्ट्स हैं। एक ओर जहां, शो में अनुपमा और गौतम के झगड़े के कारण शाह परिवार सड़कों पर आने वाला है, वहीं शो के बाहर रूपाली गांगुली और उनके को-स्टार्स के बीच का मनमुटाव भी सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों ऐसी एक खबर मनीष गोयल को लेकर आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मनीष और रूपाली में सबकुछ ठीक नहीं है। यह भी कि मनीष इस कारण शो छोड़ने वाले हैं। अब एक्टर ने खुद इस पर अपनी सफाई दी है।
मनीष गोयल 'अनुपमा' में राघव का किरदार निभाते हैं। मनीष ने रूपाली गांगुली से मनमुटाव की खबरों को अब अफवाह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सीरियल के सेट से एक दिल को छू लेने वाला बिहाइंड द सीन (BTS) क्लिप शेयर किया है। वीडियो में उनकी मस्ती भरी नोकझोंक और शॉट्स के बीच हंसी-मजाक का दौर दिख रहा है।
मनीष गोयल ने BTS वीडियो शेयर कर लिखा- सभी ट्रोलर्स के लिए...
मनीष ने 'अनुपमा' के सेट से इस BTS क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी ट्रोलर्स के लिए।' एक्टर ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट पर उनके और शो के फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो क्लिप दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा, 'अंत भला तो सब भला।' एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया है, 'वो बहुत खुश दिख रहे हैं - यही सबूत है जिसकी हमें जरूरत थी।'
मनीष बोले- मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब से मुंबई आया
मनीष और रूपाली के एक तीसरे फैन ने वीडियो पर कॉमेंट किया है, 'ओह वाह, आखिरकार। सब ठीक है।' मनीष गोयल ने इस बीच 'इंडिया फोरम' के साथ बातचीत में भी शो छोड़ने की अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने रूपाली गांगुली से झगड़े पर हंसते हुए कहा, 'बिल्कुल नहीं... मैं उन्हें तब से जानता हूं जब से मैं मुंबई आया हूं। यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं।'
मनीष ने झगड़े और शो छोड़ने की बात को बताया झूठा
मनीष गोयल ने आगे कहा, 'आमतौर पर चिंगारी के बिना आग नहीं होती है, लेकिन इस मामले में, ना तो चिंगारी है और ना ही आग। मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं। यह सरासर झूठ है।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…