फेज-1 पर होगा लागू
पंजाब को काटकर जब हरियाणा बनाया गया था तो चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। यह पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। इस शहर का विकास दो चरणों में हुआ था। फेज-1 में एक से लेकर 30 तक सेक्टर बनाए गए थे। दूसरे चरण में 31 से 47 सेक्टर तक बनाए गए। फेज-1 में डेढ़ लाख की आबादी के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें बहुमंजिला इमारतें नहीं हैं। इसकी तुलना में फेज-2 को कहीं ज्यादा आबादी के लिए डिजाइन किया गया था।रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अपील को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिंगल यूनिट पर अपार्टमेंट्स बनाकर शहर की खूबसूरती को बिगाड़ा जा रहा है। यह शहर के ओरिजनल प्लान का उल्लंघन है। कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से कहा कि वह किसी भी सिंगल यूनिट को अपार्टमेंट में बदलने वाले प्लान को मंजूरी न दे। एसोसिएशन का कहना है कि अपार्टमेंट बनने से शहर का हेरिटेज स्टेटस प्रभावित हो रहा है। इससे शहर की सड़कों पर भी जाम बढ़ने की भी आशंका है।
