Select Date:

आज से ओपन हुआ एपीजे सुरेंद्र होटल्स का IPO : 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे

Updated on 05-02-2024 12:53 PM

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO आज यानी 5 फरवरी से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹920 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से कंपनी ₹600 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी बाकी ₹320 करोड़ के शेयर कंपनी के प्रमोटर्स बेचेंगे।

IPO के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपना पुराना कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट पर्पस के लिए करेगी। कंपनी के शेयर 12 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।

मिनिमम ₹14,880 कर सकते हैं इन्वेस्ट
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 96 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹155 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,880 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,248 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,440 इन्वेस्ट करने होंगे।

10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

1987 में शुरू हुई कंपनी अब 27 होटल और 80 रेस्टोरेंट
1987 में स्थापित हुई एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड अब द पार्क, द पार्क कलेक्शन, जोन बाय द पार्क,जोन कनेक्ट बाय द पार्क और स्टॉप बाय ब्रांड नामों के 27 होटलों के साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस कर रही है।ये होटल कोलकाता, नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई जैसे बड़े शहरों में हैं।

कंपनी अपने रिटेल ब्रांड ' फ्लुरीज' के जरिए रिटेल फूड और बेवरेज के बिजनेस में भी है। 31 मार्च 2023 तक कंपनी 80 रेस्टोरेंट,नाइट क्लब और बार चला रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.