Adani Ports और Tata Motors समेत इन शेयरों में आज तेजी के संकेत, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका
Updated on
07-12-2023 02:15 PM
नई दिल्ली : दुनिया की फैक्ट्री कहे जाने वाले चीन (China) को एक और बड़ा झटका मिला है। यह झटका आईफोन (iPhone) बनाने वाली की कंपनी एपल (Apple) ने दिया है। एपल अपने न्यू जनरेशन आईफोन की बैटरी मैन्यूफैक्चर करने के लिए भारत की तरफ देख रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल अपने आईफोन 16 की बैटरीज (batteries) भारत में बनवाना चाहता है, जिससे चीन पर निर्भरता कम की जा सके।
रिपोर्ट में एपल से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कपनी ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स को आईफोन 16 के लिए बैटरी को भारतीय कारखानों से प्राप्त करने की प्राथमिकता के बारे में सूचित कर दिया है।
सप्लायर्स से भारत में उत्पादन बढ़ाने को कहा गया
चीन की कंपनी डेसाई से भारत में एक बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री डालने का आग्रह किया गया है। वहीं, ताइवान के बैटरी सप्लायर सिम्पलो टेक्नोलॉजो को भविष्य के ऑर्डर्स के लिए भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। अगर आईफोन 16 के लिए बैटरी सप्लाई डाइवर्सिफिकेशन स्मूथली चलता है, तो एपल दूसरे आईफोन्स की बैटरी उत्पादन को भी भारत में ट्रांसफर करने पर विचार कर सकता है।
क्यों हो रहा है ऐसा?
चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। इसलिए एपल अपने ऑपरेशंस में विविधता लाने की रणनीति तैयार कर रहा है। भारत पहले से ही एपल के लिए आईफोन को असेंबल करने और मैन्यूफैक्चर करने के लिए एक बेस है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियां चीन+1 की रणनीति पर काम कर रही है। यानी वे अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स के लिए चीन का विकल्प खोज रही हैं। ऐसे में भारत वह विकल्प बनने के मामले में टॉप पर है। इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने घोषणा की थी कि जापानी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट मेकर टीडीके कॉर्प भारत में एपल आईफोन्स के लिए लिथियम-आयन बैटरी सेल की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करेगा।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…