Select Date:

Apple iPhone दिसंबर तक भारत में देंगे 5G नेटवर्क की सुविधाएं

Updated on 13-10-2022 04:44 PM

मुंबई
एपल (Apple) भारत में जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करने वाला है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 1 अक्टूबर को ही देश में 5G सेवाओं की शुरुआत की है. रॉयटर्स के अनुसार, एपल इंक भारत में अपने iPhone मॉडल्स को अपग्रेड करना दिसंबर से चालू करेगा ताकि उन्हें 5G नेटवर्क के अनुकूल बनाया जा सके. भारतीय अधिकारी अब  हाई-स्पीड नेटवर्क पर काम करने लायक मोबाइल बनाने के लिए फोन निर्माताओं पर जोर डाल रहे हैं. कंपनी ने कहा है कि वो हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल्स में सॉफ्टवेयर अपग्रेड कर रहे हैं. इनमें  iPhone 14, 13, 12 और  iPhone SE,शामिल है. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह मोबाइल फिलहाल  5G नेटवर्क  को सपोर्ट नहीं करते हैं.  

एपल ने एक बयान जारी कर कहा, "हम फिलहाल भारत में अपने पार्टनर्स के साथ भारत में आईफोन में सबसे बेहतर 5G सेवा एक्सपीरिएंस लाने के लिए काम कर रहे हैं. जैसे ही नेटवर्क वेलिडेशन और क्वालिटी परफॉर्मेंस की टेस्टिंग पूरी होगी, इसे पूरा कर लिया जाएगा"

ET Telecom ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया है कि Apple दिसंबर तक iPhone 12 और उससे ऊपर के डिवाइस में 5G सर्विस को अपडेट करने की तैयारी कर रही है. ऐप्पल डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट जारी कर सकती है, जिसके जरिए इस सर्विस को एक्टिव किया जाएगा.

Apple कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में Airtel की 5G सेवाओं के लिए अपने डिवाइस को टेस्ट कर रही है। क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी कथित तौर पर Jio के नेटवर्क पर 5G रोल आउट के लिए भी टेस्ट कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक ऐप्पल या एयरटेल के अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

दूरसंचार विभाग (DoT) और MeitY के अधिकारी बुधवार को देश में बड़े पैमाने पर 5G सर्विस के इस्तेमाल पर चर्चा करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों और स्मार्टफोन कंपनियों से मिलेंगे। बैठक में Apple और Samsung के अधिकारी भी शामिल होंगे. DoT और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय दोनों के सचिव 5G मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.