Select Date:

एपल विजन-प्रो 2 फरवरी से अमेरिका में बिकेगा 19 जनवरी से बुकिंग शुरू

Updated on 09-01-2024 02:42 PM

टेक कंपनी एपल का मिश्रित रियलिटी (MR) हेडसेट विजन प्रो 2 फरवरी से अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। हेडसेट के लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शाम 5 बजे से शुरू होगी। हालांकि, भारत में ये कब तक मिलेगा इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी गई है। इस हेडसेट को आंखों के रेटिना और हाथों के मूवमेंट से ऑपरेट किया जा सकता है।

एपल CEO टिम कुक ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा, 'यह स्पेशल कंप्यूटिंग के युग की शुरुआत है।' डिवाइस 256GB स्टोरेज के साथ आएगी। एपल ने जून-2023 में हुए एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस-WWDC23 में इस डिवाइस को 3500 डॉलर यानी करीब 2.89 लाख रुपए में लॉन्च किया था।

इस डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी पिछले 7 साल से इस पर काम कर रही थी। कंपनी का कहना है कि यूजर्स विजन प्रो को पहनने के बाद वर्चुअल स्पेस में अपनी फोटोज और वीडियोज को स्क्रॉल कर सकेंगे।इसके अलावा, 3D मूवी देख और गेम खेल सकेंगे।

एडवांस्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट पर बेस्ड है डिवाइस
‘विजन प्रो’ एडवांस्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) पर आधारित है। यह NPU आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हुए यूजर के आसपास के माहौल का रियल टाइम में विश्लेषण कर ऑग्मेंटेड रियलिटी का अलग अनुभव देगा।

चाहे वास्तविक जगत पर वर्चुअल चीजों को प्रस्तुत करना हो या उससे संबंधित सूचनाएं देनी हों, ‘विजन प्रो’ डिवाइस बहुत ही आसानी से डिजिटल कंटेंट को हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ देता है।

सटीक मैपिंग कर 3डी तस्वीर तैयार करता है
‘विजन प्रो’ की एक खासियत इसकी लेटेस्ट स्पेस मैपिंग टेक्नोलॉजी है। यह LEDR और कैमरों सहित एडवांस्ड सेंसर से सुसज्जित डिवाइस यूजर के आसपास की जगह की सटीक मैपिंग कर 3डी तस्वीर तैयार कर देता है। इससे वर्चुअल वस्तुओं को वास्तविक जगत के धरातल से सटीक तरीके से जोड़ने में मदद मिलती है। यह ऑग्मेंटेड रियलिटी का ज्यादा यथार्थवादी और भरोसेमंद अनुभव देता है।

रियल टाइम में शेयर कर सकते हैं ऑग्मेंटेड रियलिटी का अनुभव
इससे कोई भी यूजर ऑग्मेंटेड रियलिटी का अपना अनुभव रियल टाइम में अन्य लोगों के साथ साझा कर सकता है। हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले वर्चुअल दुनिया को यूजर के वास्तविक संसार के साथ बेहतर रूप से जोड़ता है। चाहे किसी डिजाइन प्रोजेक्ट पर कोलेबोरेट करना हो या इंटरैक्टिव गेम में शामिल होना हो, विजन प्रो शेयर्ड प्रजेंस और कनेक्टिविटी के जरिए ऐसा किया जा सकता है।

आंखों और हाथों के मूवमेंट से इसे ऑपरेट कर सकते हैं
डिवाइस में एक्सेप्शनल कलर एक्युरेसी के साथ एक हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है। यह सुनिश्चित करता है कि वर्चुअल ऑब्जेक्ट यूजर्स के रियल-वर्ल्ड व्यू के साथ मिश्रित हों। विजन प्रो में एडवांस्ड आई-ट्रैकिंग तकनीक भी है। यूजर्स आंखों और हाथों के मूवमेंट से इसे ऑपरेट कर सकते हैं। डिवाइस यूजर्स को फिल्में देखने, वीडियो गेम खेलने और न्यूज आर्टिकल्स पढ़ने में सक्षम बनाता है।

एडवांस्ड एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल और सुरक्षित डेटा स्टोरेज
यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए इसमें एडवांस्ड एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल और सुरक्षित डेटा स्टोरेज है। मैपिंग डेटा की प्रोसेसिंग स्थानीय होती है, जिसे एपल के सर्वर पर साझा नहीं किया जाता। इसे एपल के दूसरे डिवाइस आईपैड, आईफोन से आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस तरह से एपल के दूसरे प्लेटफॉर्म पर ऑग्मेंटेड रियलिटी का बेहतरीन अनुभव हासिल किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.