Select Date:

बुलेट ट्रेन के लिए भूमि को अधिग्रहण करने संबंधी आदेश को मंजूरी

Updated on 30-08-2022 04:54 PM
मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का सपना जल्द पूरा होने वाला है. महाराष्ट्र में सरकार बदलते ही इस परियोजना को पंख लग गई है. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई से अहमदाबाद के रास्ते में आने वाली भूमि को अधिग्रहण करने संबंधी आदेश को मंजूरी दे दी है. यह मामला पिछली सरकार में लंबित था. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी. इसे नई सरकार ने पूरी कर दी. महाराष्ट्र की नई सरकार ने हाल ही में इंप्लीमेंटिंग एजेंसी, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ शेयरधारक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं.

भूमि अधिग्रहण का काम गुजरात, दादर और नगर हवेली में हो चुका है. इन जगहों पर लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. सरकार का कहना है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कुल 1396 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, इनमें 1264 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. बाकी का अधिकांश हिस्सा महाराष्ट्र से संबंधित है. इसके लिए केंद्र द्वारा वन विभाग से जुड़ी जमीन पर काम करने की सभी मंजूरियां मिल चुकी हैं. वन विभाग की जमीन के अलावा नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) के पास महाराष्ट्र में 42 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. ये जमीन करीब 182 हेक्टेयर है. इस मंजूरी के बाद अब महाराष्ट्र में करीब 278 हेक्टेयर जमीन एनएचआरसीएल को मिल चुकी है, जो करीब 65 फीसदी है.

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को महाराष्ट्र में 433.82 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करना था. इनमें से अब तक 80 प्रतिशत जमीन अधिगृहित हो चुकी है. बाकी की बची जमीन में कई तरह के अडंगे लगे हुए थे. लेकिन महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर तेजी से काम हुआ है. महाविकास आघाडी सरकार के दौरान जमीन अधिग्रहण का काम अटका हुआ था. मुंबई के बीकेसी में बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनस स्टेशन बनना है. इसकी 4 हेक्टेयर जमीन बनने के बाद अब स्टेशन के डिजाइन और निर्माण के लिए प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं. ये बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का एक अंडरग्राउंड स्टेशन होगा. महाराष्ट्र सरकार के अनुसार सितंबर के अंत तक बीकेसी की जमीन एनएचआरसीएल को सौंप दी जाएगी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.