Select Date:

एआर रहमान ने 3 साल पढ़ी कुरान, सीखी हिंदू और उर्दू, बताया- तमिल गानों के ट्रांसलेशन पर मिलते थे भद्दे कमेंट्स

Updated on 14-10-2025 01:40 PM
ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी आवाज, उनके गानों का हर कोई कायल है। उन्होंने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से लेकर 'रोजा', राम गोपाल वर्मा की 'रंगीला', सुभाष घई की 'ताल' जैसी फिल्मों में सुरों के तार छेड़कर सबको अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि एक लेटेस्ट इवेंट में उन्होंने तमिल गानों के हिंदी ट्रांसलेशन पर शर्मिंदगी महसूस करने की बात कही है।

एआर रहमान ने  एक इवेंट में होस्ट श्रुति हासन को बताया, 'मुझे अच्छा लगता है कि हर भाषा का अपना अलग चार्म होता है। जब मेरी फिल्में जैसे दिल से और रोजा ने अच्छा परफॉर्म किया तो लोगों ने तमिल गानों को हिंदी में ट्रांसलेट करना शुरू कर दिया। और ये मेरे लिए बहुत इन्सल्टिंग था। लोगों ने मुझे भद्दे कमेट्स किए कि हिंदी लिरिक्स तो बेकार हैं। तमिल ही अच्छा है। वही सुनना चाहिए।'

एआर रहमान ने डब फिल्में छोड़ीं

सिंगर ने आगे कहा दिक्कत इसलिए भी पैदा हुई क्योंकि उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तीन भाषाओं में बनी फिल्में हिट हुई थीं, 'लोगों को पैसा नजर आता था। और फिर मैंने डब फिल्मों के बजाय हिंदी फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया था।' सिंगर ने आगे बताया कि उन्हें अलग-अलग भाषाओं को समझने में लगभग 10 साल लग गए।

एआर रहमान ने तीन साल उर्दू सीखी

एआर रहमान ने बताया कि उन्हें अपने गानों की आत्मा को बचाने के लिए ये समझने में दशकों लग गए कि दूसरी भाषाओं को सीखना का क्या महत्व है। , 'मैंने हमारी पवित्र किताब, कुरान से थोड़ी अरबी भी सीखी। 1994 से 1997 के बीच, मैंने कुरान शरीफ को पढ़ने और उसका अध्ययन करने में समय दिया।' इसके बाद उन्होंने हिंदी सीखी क्योंकि जब सुभाष घई से मिले तो उन्होंने कहा था कि वह हिंदी सीखे बिना टिक नहीं पाएंगे। इसलिए उन्होंने हिंदी और उर्दू भी सीखी। उनका कहना है कि अब उनको पंजाबी भी बहुत पसंद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.