एआर रहमान ने ली चुटकी! पुणे में पुलिस ने रोका था म्यूजिक कॉन्सर्ट, सिंगर ने अब दिया जवाब
Updated on
02-05-2023 09:41 PM
एआर रहमान देश के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उन्होंने ऑस्कर भी जीता है। कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके गाने सीधे दिलों में उतरते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो लाइव शोज भी करते हैं। उनका पुणे में एक कॉन्सर्ट था, जिसे पुलिस ने बीच में रोक दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और पब्लिक पुलिस पर भड़क गई थी। अब इस पूरे मामले को लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।
AR Rahman गानों के साथ-साथ बयानों और विवादों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इस समय उनके पुणे वाले कॉन्सर्ट के बारे में खूब बात हो रही है, जिसे पुलिस ने रोक दिया था। दरअसल, पुलिस का कहना था कि रात के 10 बजे के बाद गाने-बजाने की इजाजत नहीं है।
एआर रहमान ने दिया जवाब
अब एआर रहमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पुणे वाले मामले को लेकर सेवेज रिप्लाई यानी करारा जवाब दिया है। उन्होंने कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'क्या हम सभी के पास कल मंच पर "रॉकस्टार" पल था? मुझे लगता है हमने किया! हम दर्शकों के प्यार से भरे हुए थे और अधिक देना चाहते थे... पुणे, ऐसी यादगार शाम के लिए एक बार फिर आपका शुक्रिया। यहां हमारे रोलर कोस्टर की सवारी की एक छोटी सी झलक है।'
रॉकस्टार मोमेंट क्यों कहा?
मालूम हो कि 'रॉकस्टार' के गाने 'साडा हक' में देखा गया था कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पुलिस आती है और उनका प्रोग्राम रोक देती है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…