किसी हीरो से कम नहीं हैं एआर रहमान के लाडले, 20 साल में ही पापा के नक्शे कदमों पर चल रहे अमीन
Updated on
08-01-2023 07:27 PM
देश को कई हिट गाने देने वाले बॉलीवुड सिंगर एआर रहमान से तो आप कई बार रूबरू हुए लेकिन क्या उनकी फैमिली से मुलाकात की। अपनी सुरीली आवाज से देश को कई दफा सिंगर ने मदहोश किया है। कई बार अपनी मीठी-मीठी बातों से दर्शकों का दिल जीता और नए फैन्स की एक सेना भी तैयार की। लेकिन कभी उन्होंने परिवार को उस तरह से हाईलाइट नहीं किया। अक्सर लोगों में ये जानने की उत्सुकता रहती है कि एक्टर के परिवार में कौन-कौन है? शादीशुदा हैं तो कितने बच्चे हैं और वो क्या करते हैं, तो चलिए आज आपको रहमान साब के छोटे-मियां से मुखातिब करवाते हैं।
दरअसल, एआर रहमान (A R Rahman) का जन्मदिन 6 जनवरी को होता है। उसी दिन इनके बेटे अमीन भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। दोनों की बर्थ डेट सेम है। बस साल का फासला है। एआर अमीन भी अपने पापा के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। वह अभी 20 साल के हैं और बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'ओ कधल कनमणि' से की थी। इसे पापा रहमान ने ही कम्पोज किया था।
एआर रहमान के बेटे का प्यारा-सा पोस्ट
जन्मदिन के मौके पर अमीन ने इंस्टाग्राम पर सिंगर के लिए एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक में वह एआर रहमान के साथ कुछ काम कर रहे थे और दूसरी फोटो उनके बचपन के दिनों की है। पिता को बर्थ विश करते हुए अमीन ने लिखा था- आप मेरे सबकुछ हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मैं आपको एक पिता और शिक्षक के रूप में पाकर धन्य हुआ। आपको मैं बहुत प्यार करता हूं। इसके बाद सभी नामी सिंगर्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
एआर रहमान के बेटे आखिर हैं कौन?
एआर रहमान के बेटे अमी ने फिल्मों में गाना गाने के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज को भी अपनी आवाज दी है। और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 330K फॉलोवर्स हैं। वह दिखने में काफी हैंडसम और स्मार्ट हैं। अच्छी पर्सनालिटी है। उन्होंने 29 अक्टूबर 2017 को पहला इंस्टाग्राम पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि पापा के साथ उन्होंने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…