रियल कबड्डी लीग में अरावली ईगल्स ने टेबल टॉपर बिकाना राइडर्स को दी मात, मेवाड़ मॉन्क्स का खुला खाता
Updated on
28-09-2023 01:39 PM
जयपुर: रियल कबड्डी लीग सीजन 3 के रोमांच का सिलसिला जारी है। बुधवार को लीग के छठे दिन पहले गेम में टेबल टॉपर बिकाना राइडर्स और दूसरे नंबर की अरावली ईगल्स में जोरदार टक्कर हुई। अरावली ईगल्स ने बिकाना राइडर्स पर 55-46 से जीत हासिल की। हाफटाइम के समय तक बिकाना राइडर्स के पास 4 पॉइंट की बढ़त थी। अरावली ईगल्स के प्रशांत कुमार को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। इस रेडर ने 15 अंक बनाए जिसमें 14 रेड अंक और 1 डिफेंसिव टैकल प्वाइंट शामिल थे। उन्हें अपने साथी संजू का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 रेड अंक हासिल किए। राइडर्स के अनिरुद्ध पवार के 20 अंकों स्कोर किए।
दिन के दूसरे गेम में मेवाड़ मॉन्क्स ने चंबल पाइरेट्स को हराने के साथ ही लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। मेवाड़ के पास हाफ टाइम तक ही 19 पॉइंट की बढ़त हो गई थी। जिसे उन्होंने अंत तक बरकरार रखा। मैच का अंतिम स्कोर 74-51 रहा। मेवाड़ के जतिन शर्मा ने 23 रेड अंक बनाए, लेकिन मैन ऑफ द मैच 24 अंक बनाने के लिए चंबल पाइरेट्स से रितिक पंघाल गए जिसमें 21 रेड अंक और 3 टैकल अंक शामिल हैं।
तीसरे गेम में सिंह सूरमा का मैदान पर दिन आसान रहा क्योंकि उन्होंने जोधाना वारियर्स को 14 अंकों से हराया। सिंह सूरमा के हेमंत चौहान को 19 पॉइंट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। वहीं जयपुर जगुआर्स और शेखावाटी किंग्स के बीच आखिरी मुकाबला मनमोहक ड्रॉ में समाप्त हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 36-36 पॉइंट बनाए। जयपुर जगुआर्स के अनिल को उनके 15 अंकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के रूप में चुना गया।
सेमीफाइनल स्पॉट सुरक्षित करने की दौड़ बहुत रोमांचक हो रही है। अरावली ईगल्स 8 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर है। उसके बाद जयपुर जगुआर के 7 पॉइंट हैं जबकि बिकाना राइडर्स और सिंह सूरमा 6 अंकों बंधे हैं। उनके बाद 5 अंकों के साथ शेखवती किंग्स और 4 अंकों के साथ जोधाना वारियर्स का नंबर आता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…