Select Date:

निमृत की हुई अर्चना और शिव से बहस, प्रियंका ने कराया 'टिकट टू फिनाले' टास्क रद्द

Updated on 30-01-2023 06:34 PM
बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड आपने देखा कि कैसे घर में जंग छिड़ी गई थी। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच गंदी लड़ाई हुई थी तो शालीन भनोट डांस और गाना गाकर टीना दत्ता के जाने का जश्न मना रहे थे। साथ ही शेखर सुमन भी नजर आए थे, जिन्होंने हर बार की तरह घरवालों पर व्यंग किया था। अब आज वाले एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया की शिव और अर्चना गौतम से बहस होगी। साथ ही टिकट टू फिनाले के लिए भी कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ेंगे।
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के 30 जनवरी के प्रोमो में अर्चना गौतम (Archana Gautam) बेडरूम में सोती रहती हैं। वहां निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit kaur Ahluwalia) आती हैं और कहती है- आप कहीं की डॉन नहीं हैं। तमीज से बात करिए। उंगली करना सिर्फ आपको नहीं आता। मैं भी उंगली कर सकती हूं। फिर अर्चना कहती हैं- जाओ उंगली दिखाओ। निमृत जवाब में बोलती हैं- धमकियां न किसी और को देना। जैसे को तैसा करना मुझे बहुत अच्छे से आता है। इसके बाद दोनों की गार्डन एरिया में भी चीखम चिल्ली होती है। निमृत को इतना गुस्सा आता है कि वह अर्चना का मुंह तोड़ने की धमकी तक दे देती हैं।

शिव ठाकरे और निमृत की दोस्ती में दरार

इसके बाद शिव ठाकरे (Shiv Thakare), सुम्बुल तौकीर खान, एमसी स्टैन और निमृत कौर अहलूवालिया गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। यहां शिव चिढ़ाते हुए सौंदर्या का जिक्र करते हैं तो एक्ट्रेस कहती हैं कि इसका क्या लॉजिक है। वह कहती हैं- तेरे को जानबूझकर क्यों करना होता है। मस्ती और डिबेटिंग में डिफ्रेंस होता है। शिव फिर कहते हैं- तेरा मस्ती... मस्ती। मेरा मस्ती डिबेट है। निमृत कहती हैं- मैं 17 हफ्तों से सबका सहन ही कर रही हूं। शिव बोलते हैं- मेरा क्यों सहन कर रही है? तो निमृत हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं और उनके पैर छूने का बोलती हैं और वहां से चली जाती हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी की जिद्द पड़ी घरवालों पर भारी

घर में टिकट टू फिनाले (Bigg Boss 16 Ticket To Finale) की आर या पार की जंग भी देखने को मिलेगी। सभी कंटेस्टेंट्स एक बॉक्स के अंदर खड़े रहेंगे और बारी-बारी से एक-एक घरवाला आएगा और किसी एक को इस टास्क से बाहर कर नॉमिनेट कर देगा। पहले निमृत आती हैं और प्रियंका का नाम लेती हैं और कारण में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के डिप्रेशन का जिक्र करती हैं कि कैसे एक्ट्रेस ने इस बीमारी का फायदा उठाया था। इसके बाद प्रियंका और शालीन में भी बहस होती है। इसके बाद सुम्बुल आती हैं और शालीन को इस गेम से आउट कर देती हैं। अंत में स्टैन, प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) और अर्चना रह जाती हैं। तीनों एक दूसरे को जाने के लिए कहते हैं लेकिन जब कोई नहीं जाता तो बिग बॉस पूछते हैं लेकिन प्रियंका अड़ जाती हैं। इसके बाद टास्क कैंसिल हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.