Select Date:

अर्चना गौतम नहीं किसी से कम, निकाले जाने के बाद वापस लेंगी घर में एंट्री

Updated on 10-11-2022 06:15 PM

बिग बॉस 16 को लेकर आज जबसे ये खबर आई है कि अर्चना गौतम को शो से निकाल दिया गया है तबसे शो के फैंस काफी परेशान और निराश थे। सोशल मीडिया पर अर्चना को वापस लाने की मांग उठी। यूजर्स का कहना है कि अर्चना शो की मेन एंटरटेनमेंट हैं और उनके बिना शो में मजा नहीं आएगा। शाम से बस अर्चना को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट हुए जा रहे थे और अब शो से एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। खबर आ रही है कि अर्चना अब शो में वापस आ सकती हैं। मेकर्स उन्हें वापस लाएंगे क्योंकि वे भी फैंस की बात से सहमत हैं कि अर्चना ही शो की एंटरटेनर हैं। दरअसल, बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना के बार-बार माफी मांगने से बिग बॉस मान जाएंगे और वह शो के मेकर्स और चैनल वाले अर्चना को वापस बुलाएंगे। इनकी सोर्स के मुताबिक अर्चना को जल्द शो में वापस बुलाया जाएगा क्योंकि वह शो में अच्छा कंटेंट देती हैं।

बता दें कि अब तक ऐसा कहा जा रहा था कि शिव ठाकरे से लड़ाई होने के बाद अर्चना उन पर हाथ उठा देंगी। हाथ उठाना घर के नियम में नहीं है इसलिए बिग बॉस, शिव से पूछेंगे कि वह क्या चाहते हैं। क्या वह अर्चना को शो से बाहर कर उन्हें सजा देना चाहते हैं? तो शिव हां कह देंगे। वहीं अर्चना बार-बार रिक्वेस्ट करेंगी कि उनके मम्मी-पापा का सपना है कि वह इस शो में रहें और वह घर से बाहर नहीं होना चाहतीं। वह बार-बार शिव और बिग बॉस से रिक्वेस्ट करेंगी। तो हो सकता है कि बिग बॉस अर्चना की रिक्वेस्ट मान जाएं।

अर्चना गौतम को किया गया पसंद

बता दें कि जबसे अर्चना ने शो में एंट्री ली, उन्हें पहले दिन से ही पसंद किया जा रहा है। वह जिस तरह से सभी के साथ मस्ती करती हैं दर्शकों को पसंद आता है। इसके साथ ही वह अकेले अपने दम पर गेम खेलती हैं। अर्चना का यहां कोई दोस्त नहीं। वह किसी के साथ भी लड़ाई होती है तो अकेले लड़ती हैं। उन्हें इस घर का सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। इतना ही नहीं बिग बॉस भी उनसे इम्प्रेस दिखते हैं।

कुछ समय से कम दिख रहीं

वहीं कुछ समय से अर्चना शो में कम इन्वॉल्व होती दिखीं। इसके साथ ही वह जबरदस्ती भी कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ती दिखीं। स्पेशयली प्रियंका चहर चौधरी के साथ उनकी लड़ाई के बाद वह थोड़ी चुप सी हो गई थीं। सलमान खान तक ने वीकेंड का वार में अर्चना को कुछ ट्वीट्स दिखाए जिसमें दर्शकों ने ट्वीट कर कहा कि अर्चना अब बोरिंग हो गई हैं और वह पहले की तरह एंटरटेनर नहीं रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.