खेल रत्न अवॉर्ड से नजरअंदाज होने पर फूटा तीरंदाज ज्योति का गुस्सा, अब लेंगी कोर्ट का सहारा
Updated on
16-12-2023 02:00 PM
पर्थ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज भी विकेट लेते रहे। दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का बल्ला बोला लेकिन साथ ही पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे आमेर जमाल का भी कमाल देखने को मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों का शिकार किया।
27 साल के उम्र में डेब्यू
आमेर जमाल को पाकिस्तान के लिए 27 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। वैसे पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों को 20 साल से भी कम उम्र में डेब्यू कैप मिल जाता है। 22 साल की उम्र में तो आमेर ने फर्स्ट क्लास डेब्यू ही किया था। उन्होंने 2014-15 में पाकिस्तान के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेला था। इसके बाद वह क्लब क्रिकेट खेलते थे। वहां भी एक दो से ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिलता था। फिर उन्हें खेलते देखकर ऑस्ट्रेलिया के क्लब से खेलने का बुलावा आया।
क्रिकेट खेलने के साथ चलाया टैक्सी
आमेर जमाल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वीडियो में बताया कि वह फिर वापस अपने देश लौटे। लेकिन फिर टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद आमेर ने गाड़ी बैंक से लीज पर ली। आमेर ने कहा कि वह सुबह 5 से 10 बजे तक टैक्सी चलाते थे। फिर 10 से 2 बजे तक क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे। इसके बाद 3 से 7 बजे तक वह फिर से गाड़ी चलाते थे। फिर वह एक घंटे जिम करते थे। रात में जब वह घर लौटते थे तो सब सो चुके होते थे।
डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 14वें पाकिस्तानी
आमेर जमाल डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 14वें पाकिस्तानी हैं। उन्होंने 111 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें शतकवीर डेविड वॉर्नर का भी विकेट शामिल था। आमेर से पहले 1964 में पाकिस्तान के लिए आरिफ बट्ट ने ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू हुए पारी में 5 विकेट लिए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…